अभा परशुराम सेना ने निकाली वाहन रैली, परशुराम धाम पर की विशाल सभा

अभा परशुराम सेना ने निकाली वाहन रैली, परशुराम धाम पर की विशाल सभा
भगवान विष्णु के छठे अवतार श्री परशुराम जी की जयंती पर ब्राह्मण समाज की परशुराम सेना जिला इकाई के नेतृत्व में जिले के समस्त ब्राह्मणजनों ने प्रातः भगवान परशुराम की शोभायात्रा में सम्मिलित होकर इसे भव्यता प्रदान करते हुए विराट स्वरूप प्रदान किया। लगभग 400 दुपहिया वाहनों और 20 से अधिक चारपहिया वाहन रैली
नीमच। भगवान विष्णु के छठे अवतार श्री परशुराम जी की जयंती पर ब्राह्मण समाज की परशुराम सेना जिला इकाई के नेतृत्व में जिले के समस्त ब्राह्मणजनों ने प्रातः भगवान परशुराम की शोभायात्रा में सम्मिलित होकर इसे भव्यता प्रदान करते हुए विराट स्वरूप प्रदान किया। लगभग 400 दुपहिया वाहनों और 20 से अधिक चारपहिया वाहन रैली शोभायात्रा में सम्मिलित थे, जिसमें 500 से अधिक लोगों ने हर्ष और उल्लास के साथ भगवा ध्वजों के साथ रैली में भाग लिया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष डॉ. प्रो. संजय जोशी ने स्वागत उदबोधन में कहा कि ब्राह्मणों को जिम्मेदारी,समझदारी, ईमानदारी और बहादुरी इत्यादि गुणों को बढ़ाना होगा।

सरस्वती, लक्ष्मी और दुर्गा के जैसे अर्थात ज्ञानवान, धनवान, और शक्तिमान बनना होगा तब अन्य समाज के लोग पुनः ब्राह्मणों को वही स्थान और सम्मान प्रदान करेंगे। संरक्षक राकेश भारद्वाज ने अतिथि उदबोधन में कहा कि सभी को एकत्रित, एकमन और एकसाथ चलना होगा। एकता में ही शक्ति होती है। सभी मिलकर ब्राह्मणों के हित व कल्याण की चर्चा करें और तदनुरूप सभी सहयोग और कार्य करें। मुख्य अतिथि विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि ब्राह्मण सदेव समाज के पूजनीय रहे हैं। हम सब ब्राह्मणों का सम्मान करते हैं और इतने अच्छे, भव्य और सफलतापूर्वक कार्यक्रम आयोजन की मैं जिला अध्यक्ष और सभी पदाधिकारियों और समाजजनों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
इस अवसर पर आपने नगर के किसी भी चौराहे पर परशुराम सर्कल बनाने हेतु एक लाख रूपये की विधायक सहायता निधि देने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार पं. सुनील शर्मा, सांसद प्रतिनिधि सत्यनारायण गोयल मातृशक्ति जिलाध्यक्ष किरण शर्मा, जयप्रकाश पुरोहित, उमेश पुरोहित, संगीता शर्मा इत्यादि मंचासीन थे। इसके पूर्व जिला कांग्रेस के तरूण बाहेती और उनके साथियों ने भी परशुराम धाम आकर भगवान को माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। समारोह में भारी संख्या में ब्राह्मण जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. एल एन. शर्मा ने किया तथा आभार जिला संयोजक जयप्रकाश पुरोहित ने माना। इस अवसर पर पुरुषोत्तम शर्मा, भूपेंद्र गौड़, बाबा, विमल शर्मा, पवन शर्मा, मुकेश नागदा, अम्बिका प्रसाद जोशी आदि मौजूद रहे।