होम

आर.एन.टी. काॅलेज, कपासन में साइंस एक्सप्रेस एक्जीबिशन में बच्चों की लगी लम्बी कतारें

आर.एन.टी. काॅलेज, कपासन में साइंस एक्सप्रेस

एक्जीबिशन में बच्चों की लगी लम्बी कतारें

WhatsApp Image 2022 11 06 at 12.38.45 1 26c2257a

कपासन(अमित कुमार चेचानी)।
कपासन  6 नवम्बर, 2022       दीक्षा इन्टरनेशनल स्कूल एवं आर.एन.टी. काॅलेज, कपासन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को प्रातः 11ः00 बजे से 4 बजे तक इसरो व पी.आर.एल. (भौतिक अनुसंधान केन्द्र) अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में साइंस एक्सप्रेस एक्जीबिशन में राजकीय व निजी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के लगभग 1580 विद्यार्थियों ने साइंस एक्सप्रेस एक्जीबिशन का अवलोकन कर विज्ञान के प्रति उत्साह जताया।
आर.एन.टी. भौतिक विज्ञान डीन प्रो. एस. एन. ए. जाफरी ने बताया कि पी.आर.एल. (भौतिक अनुसंधान केन्द्र) अहमदाबाद के  40 वेैज्ञानिको द्वारा स्वचालित मॉडलों का प्रदर्शन कर इसरो द्वारा किये जा रहे अनुसन्धान से अवगत कराया। प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि उत्पन्न करना है। उन्होंने बताया कि भविष्य में खगोल विज्ञान के क्षेत्र में प्रगति करना और विद्यार्थियो मे ंइसरो, पीआरएल, टीआईएफआर आदि प्रयोगशालाओं में चयन के लिए प्रेरणा प्रदान करना प्रदर्शनी का उद्देश्य रहा।
महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. अफसार अली ने बताया कि प्रातः 10ः30 बजे मुख्य ब्लाॅक शिक्षाधिकारी कृष्णा चाष्टा, महाविद्यालय प्रबन्ध निदेशक डाॅ. वसीम खान, नीमा खान, इसरो पी.आर.एल. टीम हेड प्रो. गौतम कुमार समता, भौतिक विज्ञान डीन प्रो. एस. एन. ए. जाफरी, अकादमिक निदेशक शिवनारायण शर्मा एवं कृषि प्राचार्य डाॅ. एल.के. दशोरा, विद्यालय प्रधानाचार्य राहुल जैन एवं मो. ताहिर ने साइंस एक्सप्रेस एक्जीबिशन का फीता काट कर व माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन कर शुभारम्भ किया। तत्पश्चाचात् कपासन ब्लाॅक एवं आसपास के लगभग 25 विद्यालयों एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने एक्जीबिशन का अवलोकन कर अपनी जिज्ञासाओं को शान्त किया।
साइंस एक्सप्रेस एक्जीबिशन प्रभारी एवं विज्ञान विभागाध्यक्ष डाॅ. सुनीता परिहार के अनुसार इसरो पी.आर.एल. टीम हेड प्रो. गौतम कुमार समता ने बच्चों को बताया कि ब्रह्माण्ड का केवल पांच प्रतिशत भाग ही दिखाई देता है। ब्रह्माण्ड की उत्पति एवं प्रो. हिक्स द्वारा दी गई कार्य प्रणाली को समझाते हुए कहा कि ब्रह्माण्ड का 95 प्रतिशत भाग आज भी अदृश्य है।  भौतिक अनुसंधान केन्द्र अहमदाबाद के वैज्ञानिकों ने विद्यार्थियों को बताया कि इसरो क्लब पृथ्वी एवं पृथ्वी पर घटित होने वाली विभिन्न नैसर्गिक घटनाओं, मौसम विज्ञान एवं अन्तरिक्ष विज्ञान पर निरन्तर अनुसंधान कर रहा है।  ऐसे ही 40 माॅडलों को साइंस एक्सप्रेस एक्जीबिशन के द्वारा प्रदर्षित किया गया। साथ ही साइंस एक्सप्रेस एक्जीबिशन में देश के नामी वैज्ञानिकांे ने अपने माॅडल के द्वारा विज्ञान की विभिन्न बारिकियों के बारे बताया। विद्यार्थियों को प्रदर्शनी के माध्यम से बताया गया कि खगोल विज्ञान के क्षेत्र में उच्च शोध और अनुसंधान में विपुल संभावनाएं हैं।
इस अवसर पर कपासन के राजकीय एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्य,  व्याख्याता, शिक्षक, नगर के गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं स्थानीय महाविद्यालय के व्याख्यतागण, स्काउट गाईड के रोवर रेंजर, एनएसएस के स्वंय सेवक, एनसीसी केडेट, काॅलेज के वोलिंटीयर्स आदि ने इस साइंस एक्सप्रेस एक्जीबिशन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।   

Related Articles

Back to top button