राजस्थान

एन.एस.यु.आई. निम्बाहेड़ा ने शहिदो को अर्पित की श्रद्धाजलि

निम्बाहेड़ा नगर के स्थानीय ड़ाॅ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में एन.एस.यु.आई. द्वारा महाविद्यालय में बुधवार को शहीद दिवस पर देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले देशभक्त सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के चित्रो पर श्रद्वासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। उपस्थितजनों ने स्वर्गीय पुनीत आत्माओं की शान्ति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य कमल नाहर, भगवान साहू ने अपने उदबोधन में उपस्थितजनो को संबोधित करते हुए कहा की तीनों क्रांतिकारियों ने अत्याचारी अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ाई थी. भारत माता के लिए उन्होंने अपने जान की कुर्बानी दी थी. हमारे लिए भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव आज भी सबसे बड़े प्रेरणा स्रोत हैं।

इस दौरान युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मुकेश धाकड़,एन.एस.यू.आई ब्लॉक अध्यक्ष संजय उपाध्य, एन.एस.यु.आई. नगर अध्यक्ष विशाल वर्मा, अजय सिंह, दिपक धाकड़, राहुल धाकड़, समरथ रेगर, भंवर सिंह, जतीन शर्मा, कमल सोनी, विशाल सोनी, रामप्रकाश धाकड़, यश विरवाल,, कन्हैयालाल पुष्करणा, महेश चारण, निहाल नाथ, अजय बामनिया, रोनक दमामी, विनोद प्रजापत, जयैश शर्मा, ललित रावल, करण कोली, सचिन कीर, विशाल गायरी, युवराज आंजना, राहुल कुमावत, विशाल पहाडिया, अक्षय शर्मा, देवयानी  शर्मा, मनीषा आमेटा, हिना शर्मा, लुबना मंसूरी, सीमा शक्तावत, निशा सेन, सोनिया, सोनुु पाटीदार, भावना, नेहा कुमावत, मुस्कान, पुजा आंजना, सविता तेली एवं महाविद्यालय स्टाफ सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button