चित्तौड़गढ़

एन.एस.यु.आई. पदाधिकारियों ने नव नियुक्त प्रोफेसर हंसराज पोसवाल का किया स्वागत

निम्बाहेड़ा के  डाॅ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय में रसायन विज्ञान विषय पर नवनियुक्त हुए हंसराज पोसवाल का बुधवार को एन.एस.यु.आई.छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज शर्मा के नेतृत्व में निम्बाहेड़ा एन.एस.यु.आई. परिवार एवं विद्यार्थियों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत अभिनन्दन किया। महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं की मांग पर एन.एस.यु.आई. इकाई निम्बाहेड़ा के प्रयासों से (रसायन विज्ञान) विषय के पद पर नवनियुक्ति हुई। इस दौरान एन.एस.यु.आई. इकाई निम्बाहेड़ा के पदाधिकारियों ने बताया की महाविद्यालय में  वर्तमान में चल रहे रिक्त पदो पर शीघ्र भर्ती की जायेगी।

Related Articles

Back to top button