होम

कर्नाटक के राज्यपाल गहलोत ने एएसआई सूरज कुमार को किया सम्मानित

*कर्नाटक के राज्यपाल गहलोत ने एएसआई सूरज कुमार को किया सम्मानित*

*मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के ममुनिया महादेव मंदिर से चोरी के आरोपियों को निम्बाहेड़ा से गिरफ्तार कर आभूषण बरामद कराने में अहम भूमिका निभाई*

चित्तौड़गढ़/निम्बाहेड़ा(अमित कुमार चेचानी)। ताल नगर के पास सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री मनुनिया महादेव मंदिर परिसर में गत 19 सितम्बर, 2022 को हुई 8 कि.ग्रा. चांदी के भगवान के श्रृंगार के आभूषणों की चोरी की घटना का खुलासा कर  25 अक्टूबर को घनश्याम पिता उदयलाल नायक उम्र 27 साल एवं उसके भाई पूरण नायक निवासी अंबामाता मंदिर के पास सेमलिया रोड़ निम्बाहेड़ा  की गिरफ्तारी तथा चोरी गई संपत्ति को बरामद करने में  निम्बाहेड़ा कोतवाली थाना पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक  सूरज कुमार की सराहनीय भूमिका निभाने पर कर्नाटक राज्यपाल थावरचंद गहलोत द्वारा पत्राचार द्वारा प्रशस्त्रि पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है, साथ ही  आगामी राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में पूरी टीम को सम्मानित किया जाएगा। ज्ञातव्य है की राज्यपाल थावरचंद गहलोत पूर्व में आलोट विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं।

Related Articles

Back to top button