नीमच

कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी और संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर जुट जाए कांग्रेस जिला प्रभारी मुजीब कुरैशी प्रभारी मुजीब कुरैशी ने सिंगोली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से की वन टु वन

*कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी और संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर जुट जाए —– कांग्रेस जिला प्रभारी मुजीब कुरैशी*

*प्रभारी मुजीब कुरैशी ने सिंगोली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की वन टु वन*

सिंगोली:- मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नीमच जिले के लिए नवनियुक्त कांग्रेस जिला प्रभारी मुजीब कुरैशी सह प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा ने गुरुवार को सिंगोली गांधी भवन पर पहुंचकर संगठन की मजबूती के लिए क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की इस दौरान श्री कुरैशी के साथ कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर, सत्यनारायण पाटीदार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीत कांठेड़ भी उपस्थित थे कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर नगर और ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात करते हुए श्री कुरैशी ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा संगठन मजबूती के लिए दिए गए दिशा निर्देशों से अवगत कराया इस दौरान उन्होंने उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से कहा कि कार्यकर्ता पार्टी और संगठन की मजबूती के लिए आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर जुड़ जाए और संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करें उन्होंने आगामी दिनों में संगठन को पोलिंग बूथ तक मजबूत करने के लिए उपस्थित कार्यकर्ताओं से राय ली तथा संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश कांग्रेस द्वारा मिले दिशा निर्देश से सेक्टर, मंडलम, बुथ कमेटी का निर्धारण भी किया श्री कुरैशी ने संगठनात्मक चर्चा करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो पदयात्रा के संबंध में चर्चा करते हुए क्षेत्र में पदयात्रा शुरू करने का आह्वान भी किया और स्पष्ट किया कि अब कांग्रेस पार्टी का कोई भी कार्यक्रम कांग्रेस संगठन की बिना अनुमति के आयोजित नहीं किया जाएगा अगर किसी ने संगठन की अनुमति के बिना कोई आयोजन किया तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी इस दौरान स्थानीय गांधी भवन पर एकत्रित कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय नेताओं और संगठन में व्याप्त गुटबाजी से आम चुनाव में पार्टी को हो रहे भारी नुकसान से भी जिला प्रभारी कुरैशी को अवगत कराया इस पर उन्होंने कार्यकर्ताओं की भावनाओं से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को अवगत कराने की बात कही और कहा कि अब यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कार्यकर्ताओं को सह प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा ने भी संबोधित किया और कहा कि कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुलाकर समर्पित भावना के साथ कार्य करें कार्यकर्ताओं को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनवारी जोशी ने भी संबोधित किया इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शोभागमल नागौरी, अशरफ मेव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संजय तिवारी, ब्लॉक युवक कांग्रेस अध्यक्ष बालकिशन धाकड़, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष पल्लवी भंडारी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष जमील मोहम्मद मैव, ज्ञानमल भंडारी, संजय नागौरी एडवोकेट, महेश सुतार, संजय कोठारी, जनपद सदस्य प्रतिनिधि भागचंद गुर्जर, जनपद सदस्य प्रतिनिधि राजेश शर्मा, सरपंच बजरंगलाल धाकड़ कदवासा, सरपंच कमलेश कुमावत अंबा, सरपंच प्रतिनिधि सागरमल भील कोज्या, पूर्व सरपंच प्रकाशचंद धाकड़ परलाई, पूर्व सरपंच रामलाल गुर्जर बड़ी, राजकुमार छिपा, अशोक धाकड़, कछाला, सिद्धार्थ सिंह अंबा, रामेश्वर ठरणा झातला, भंवरलाल बडोलिया कदवासा, सुनील जैन, माणक जैन, मोइनुद्दीन मंसूरी झातला, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button