कांग्रेस जिला प्रभारी मुजीब कुरैशी सह प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा गुरुवार को रतनगढ़ में संगठन मजबूती के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से करेंगे मुलाकात
*कांग्रेस जिला प्रभारी मुजीब कुरैशी सह प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा गुरुवार को रतनगढ़ में*
*संगठन मजबूती के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से करेंगे मुलाकात*
सिंगोली:- कांग्रेस जिला प्रभारी मुजीब कुरैशी सह प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा गुरुवार 8/9/22 को सायकाल 5:00 बजे स्थानीय डाक बंगला रतनगढ़ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती और आगामी चुनाव तैयारियों को लेकर मुलाकात करेंगे उक्त आशय की जानकारी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र मंडोवरा एवं कार्यकारी ब्लॉक कांग्रेश अध्यक्ष शंभूभाई चारण ने देते हुए बताया कि नीमच जिले के नवनियुक्त कांग्रेस जिला प्रभारी मुजीब कुरैशी सह प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा जिला कांग्रेस के कार्यवाहक जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं जावद विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर गुरुवार को रतनगढ़ डाक बंगले पर कांग्रेस पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव तैयारियों पर मुलाकात करेंगे श्री मंडोवरा एवं चारण ने ब्लॉक कांग्रेस नगर कांग्रेस युवक कांग्रेस सेवादल कांग्रेस महिला कांग्रेस एनएसयूआई सहित सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और ब्लॉक के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं से निवेदन करते हुए आह्वान किया कि गुरुवार 8/9/22 को सायंकाल 5:00 बजे स्थानीय डाक बंगले पर एकत्रित होकर जिला प्रभारी सह प्रभारी एवं जावद विधानसभा क्षेत्र के लाडले नेता का गर्मजोशी से स्वागत कर कार्यक्रम को सफल बनावे