केसरिया रंग की उर्जा के समान मेरे क्षेत्र का हर बच्चा ऊर्जावान हो कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा सिंगोली रतनगढ़ भाजपा मंडल का संयुक्त होली मिलन समारोह नारायण गौशाला कछाला में संपन्न हुआ

*केशरिया रंग की उर्जा के समान मेरे क्षेत्र का हर बच्चा ऊर्जावान हो – केबीनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा*
*सिंगोली रतनगढ़ भाजपा मंडल का संयुक्त होली मिलन समारोह नारायण गोशाला कछाला मैं संपन्न हुआ*
*सिंगोली-* शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा की उपस्थिति में सिंगोली रतनगढ़ भाजपा मंडल का सयुक्त होली मिलन समारोह नारायण गौशाला कछाला में संपन्न हुआ कोरोना काल के कारण दो वर्षो से ऐसे सभी आयोजन बंद थे। परन्तु इस वर्ष आयोजित इस कार्यक्रम मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुरे उत्साह उमंग के साथ भाग लिया और अपने लाड़ले नेता के साथ चंदन गुलाल से जमकर होली खेली इस अवसर पर मंत्री सकलेचा भी कार्यकर्ताओ के साथ पुरे आनन्दित दिखाई दिए और अपने कार्यकर्ताओ के साथ होली खेलते हुए डीजे साउंड और मस्का बेन्ड की धुन पर जमकर थिरके होली मिलन समारोह मे उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए केबिनेट मंत्री सकलेचा ने कहा की मेरे क्षैत्र का हर बच्चा सूर्य देव से निकलने वाली ऊर्जा ओर केशरिया रंग के समान ऊर्जावान होना चाहिए।
मे चाहता हुं की मेरा विधानसभा क्षैत्र चहुंमुखी विकास करे और देश मे अपनी एक अलग ही पहचान बनाए, उन्होंने कहा कि अपना क्षैत्र शिक्षा, चिकित्सा ओर रोजगार के मामले मे निरन्तर आगे बढ़ रहा है। हालं ही मे हमने विधानसभा क्षैत्र के सरवानिया महाराज के पास सौ एकड़ जमीन पर करोड़ो रूपये के बजट से ग्लोबल हर्बल पार्क का काम शुरू किया है। शीघ्र ही हम औषधिय क्षैत्र मे बहुत बड़ा काम करेगे ओर देश की नामी गिरामी आयुर्वेदिक कम्पनिया यहां आकर अपना व्यापार व्यवसाय करेगी। श्री सकलेचा ने कहा कि शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार मेरी पहली प्राथमिकता है रोजगार के क्षेत्र में भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं जिससे कि क्षेत्र के नौजवानों को क्षेत्र में ही भरपूर रोजगार उपलब्ध होगा उन्होंने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी नारायण गोशाला कछाला में होली मिलन समारोह के दौरान सिंगोली रतनगढ़ भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया और मंत्री सकलेचा के साथ चंदन गुलाल के साथ नाचते गाते होली खेली और कार्यक्रम को भव्य बनाया कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम, जिला मंत्री श्रीमती सुनीता मेहता, जिला महामंत्री सतीश व्यास, सिंगोली मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड, रतनगढ़ मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पिंकी सोनी, श्रीमती बैरागी, नगर अध्यक्ष सुरेश जैन, वरिष्ठ नेता ऊँकार लाल धाकड, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रतनगढ़ ओमप्रकाश मुंदडा, श्रवण पाटीदार, सासंद प्रतिनिधी राजकुमार मेहता, मंडल उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड, पिंकेश मंडोवरा, प्रकाश शर्मा, शम्भु लाल सुतार, सुनिल सोनी, मंडल महामंत्री पारस जैन, हरिश शर्मा, कौशल व्यास, बाबुलाल गुर्जर,बाबुलाल धाकड, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन प्रकाश शर्मा ने किया ओर आभार महामंत्री पारस जैन ने माना