नीमच

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा की उपस्थिति में आज होगा नगर में संपन्न दो करोड़ 25 लाख की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण

*केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की उपस्थिति मैं आज होगा नगर में संपन्न 2 करोड़ 25 लाख की लागत के विकास कार्यो का लोकार्पण*

सिंगोली:- मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा की उपस्थिति मैं आज नगर में संपन्न 2 करोड़ 25 लाख रुपए की लागत के देवतलाई सौदर्यीकरण, नगर के विभिन्न वार्डो में बनाए गए सीसी रोड, सीवरेज लाइन, तेजाजी चौक पर टिन सेट, स्नान ग्रह सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण होगा उक्त आशय की जानकारी देते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेशचंद जैन भाया (बगड़ा) ने बताया कि आज मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री ओमप्रकाश सकलेचा की उपस्थिति तथा भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार की अध्यक्षता व विशिष्ट अतिथि सांसद सुधीर गुप्ता विशेष अतिथि भाजपा जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम जिला मंत्री श्रीमती सुनीता मेहता मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़ की गरिमामयी उपस्थिति में नगर में संपन्न 2 करोड़ 25 लाख की लागत से संपन्न विकास कार्यों का लोकार्पण शाम 6:00 बजे देव तलाई परिसर पर संपन्न होगा श्री बगड़ा ने भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं

Related Articles

Back to top button