जब-जब ब्राम्हण बोला है राज सिंहासन डोला है के नारे के साथ निकला विशाल चल समारोह और ब्राह्मण महाकुंभ का हुआ आयोजन

नीमच। आज सर्व ब्राह्मण समाज एवं राष्ट्रीय परशुराम सेना द्वारा दशहरा मैदान से विशाल वाहन रैली निकाल कर महाकुंभ का आयोजन किया गया। इस दौरान भव्य वाहन रैली भी निकाली गई।गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान और अन्य राज्यों से ब्राम्हण समाज एकत्रित हुआ। सवर्ण समाज व परशुराम सेना के तत्वावधान में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर महाकुंभ का आयोजन किया। चल समाहरोह व वाहन रैली दशहरा मैदान, विजय टॉकीज चौराहे से होते हुए कमल चोक, फव्वारा चौक पुस्तक बाजार मुख्य मार्गो से दशहरा मैदान पहुँची।जिसके बाद दशहरा मैदान में सभी देश भर से आए पदाधिकारियों ने मंच से अपना उदबोधन दिया।ब्राम्हण समाज ने प्रशासन से अपनी प्रमुख मांगे आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने, एट्रो सिटी एक्ट जैसे काले कानून समाप्त करने,स-वर्ण आयोग का गठन, ब्राह्मण पुजारी संरक्षण एक्ट लागू करने, गो हत्या निषेध कानून लागू करने जैसी विभिन्न मांगों को लेकर महाकुंभ का आयोजन किया। जगह जगह रैली का फूल वर्षा से स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश सहित देश भर के ब्राह्मण बंधुओ सहित सवर्ण समाज के लोग उपस्थित थे। इस दौरान पंडित अरविंद उपाध्याय राष्ट्रीय संरक्षक राष्ट्रीय परशुराम सेना,परम् पूज्य महामंडलेश्वर प्रकाशानंद महाराज राष्ट्रीय प्रचारक,पंडित अमित शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष ,पंडित प्रमोद चतुर्वेदी राष्ट्रीय सयोजक,पंडित नरेंद्र पराशर राष्ट्रीय कार्यकरणी अध्यक्ष,पंडित शिवम शर्मा पंजाब राष्ट्रीय संघठन महामंत्री,पंडित दिनेश रानेजा राष्ट्रीय प्रवक्ता,राष्ट्रीय परशुराम सेना संघ,पंडित मनोरंजन मिश्रा राष्ट्रीय महासचिव,पंडित अरुण जी गौर राष्ट्रीय संस्थापक सदस्य राष्ट्रीय परशुराम सेना,पंडित अरुण तिवारी राष्ट्रीय सचिव,पँडित सूचित तिवारी राष्ट्रीय सचिव राष्ट्रीय परशुराम सेना पंडित नरेंद्र आर शर्मा राष्ट्रीय कार्यकरणी सदस्य, प्रदेश अध्यक्ष सुनील शर्मा, महिला प्रदेश अध्यक्षा स्नेहलता विजय शर्मा, संरक्षक राकेश भारद्वाज घीसा लाल नागदा गोविंद उपाध्याय महिला जिला अध्यक्ष किरण शर्मा सहित अन्य अतिथि एवं विप्र बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।