होम

जिले के वार्षिक निरीक्षण के दूसरे दिन पुलिस लाइन में परेड, बलवा का डेमो, जवानों से संवाद, पुलिस अधिकारियों की अपराध गोष्ठी

*जिले के वार्षिक निरीक्षण के दूसरे दिन पुलिस लाइन में परेड, बलवा का डेमो, जवानों से संवाद, पुलिस अधिकारियों की अपराध गोष्ठी।*

IMG 20221227 WA0041 1f773708

चित्तौड़गढ़/SPO। आईजी प्रशिक्षण श्री लक्ष्मण गौड़ ने मंगलवार को पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली, बलवा परेड का डेमो, पुलिस लाइन की शाखाओं का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों व जवानों की संपर्क सभा व क्राइम मीटिंग ली। जवानों से संवाद में आईजी ने पुलिस कर्मियों की समस्याएं  सुनी व उनके निराकरण का आश्वासन दिया। पुलिस कर्मियों को अपने आप को बेहतर बनाने पर जोर दिया। 

     जिले के वार्षिक निरीक्षण पर आए महानिरीक्षक पुलिस प्रशिक्षण श्री लक्ष्मण गौड़ ने मंगलवार को परेड कमांडर एसपी श्री राजन दुष्यंत के नेतृत्व में बनी तीन प्लाटून की परेड की सलामी ली। परेड में एएसपी श्री अर्जुन सिंह, डीएसपी लाभूराम व धर्माराम ने प्लाटून कमांडर की भूमिका संभाली। आईजी ने परेड के सम्पूर्ण कार्य की सराहना की। परेड के बाद आईजी ने पुलिस निरीक्षक लक्ष्मण डांगी के नेतृत्व में बनी बलवा परेड का डेमो प्रदर्शन देखा। जिसमे उन्होंने बलवे के दौरान बलवाइयों से भिड़ते समय पुलिस को कुछ सुधार करने के निर्देश दिए। डीएसपी निम्बाहेड़ा आशीष कुमार द्वारा हत्या के क्राइम दृश्य का डेमो दिया गया।

     आईजी श्री गौड़ ने पुलिस लाईन की विभिन्न शाखाओं जिला स्टोर, कोत, लाइन केशियर, जनरल डायरी कक्ष, संचित निरीक्षक कक्ष, आरमोर वर्कशॉप, परिवहन शाखा का निरीक्षण कर शाखा प्रभारियों से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों के वाहन चालक पुलिस ड्राइवर से भी वाहनो के संचालन व यातायात की जानकारी ली। पुलिस लाइन स्थित सहायक पुलिस कैंटीन, जवानों के बेरिक की साफ सफाई के बारे में चर्चा की। आईजी को थानों की पत्रावलियों का सीसीटीएनएस द्वारा डिजिटाइजेशन किये जाने का कार्य बहुत प्रभावित लगा।

      पुलिस लाईन परिसर निरीक्षण के बाद आईजी ने पुलिस अधिकारियों व जवानों की संपर्क सभा लेकर उनसे संवाद किया। जवानों व अधिकारियों की समस्याओ को सुना व उनकी समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निराकरण का आश्वाशन दिया। आईजी ने कहा कि आप अपने आप को सबसे बेहतर बनाने का प्रयास करें, अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए समय पर पदोन्नति लेवें। नोकरी से समय निकाल कर अपने परिवार व बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देवें। 

     पुलिस लाइन के अन्वेषण भवन में आईजी ने जिले के वृत्ताधिकारीयों व थानाधिकारीयों की अपराध गोष्ठी ली। गोष्ठी में सर्वप्रथम एसपी श्री दुष्यंत ने पीपीटी के माध्यम से प्रजेंटेशन दिया।जिसमें जिले के अपराध व उपलब्धियों की जानकारी दी गई। आईजीपी ने जिले के आपराधिक आंकड़ों पर चर्चा की। उन्होंने पुलिस कांस्टेबल को प्रदत्त शक्तियों के अनुसार उन्हें अनुसंधान का प्रशिक्षण कराया जाकर अधिक से अधिक प्रकरणों में अनुसंधान करवाने पर जोर दिया। दहेज के मामलों में दोनों पक्षों को समझाईश कर सुलह करवाने का प्रयास करें, जिससे दो परिवार टूटने से बच सकें। वसूली वारन्ट के अधिक से अधिक निस्तारण के निर्देश दिए। पुलिस प्राथमिकता 2022 अनुसार मादक पदार्थों व हथियारों की तस्करी रोकने व अंकुश लगाने के लिए मुखबिर तंत्र मजबूत व गोपनीय सूचना संकलन करने पर जोर दिया।

   जानकारी के अनुसार आईजीपी श्री गौड़ 31 जनवरी 2023 को भारतीय पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले है। यह उनकी पुलिस सेवा का अंतिम निरीक्षण व संपर्क सभा रही।

   समस्त कार्यक्रम के पश्चात एसपी श्री राजन ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए, आईजीपी प्रशिक्षण श्री लक्ष्मण गौड़ के मार्गदर्शन व कानून व्यवस्था ड्यूटी में उनके अनुकरण करने का विश्वास दिलाया। निरीक्षण के दौरान पायी गई कमियों में सुधार कर पालना करने हेतु कहा।

    इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री राजन दुष्यंत के अलावा, एएसपी अर्जुन सिंह, एएसपी रावतभाटा ज्ञानप्रकाश नवल, एएसपी शाहना खानम सहित जिले के सभी वृत्तों के वृत्ताधिकारी, साइबर सेल के बद्रीलाल, सभी थानों के थानाधिकारी, संचित निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, अपराध सहायक कृष्ण चन्द्र व आईजीपी के साथ जयपुर से आये उनके रीडर हजारीलाल, भूपेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button