प्रदेश

जैन समाज की विशाल मौन रैली आज, शहर बंद का भी आह्वान

भोपाल

श्री सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल बनाने के विरोध में है प्रदर्शन! अनेक व्यापारी संगठनों ने भी किया समर्थन। मौन रैली सोमवारा, लखेरापुरा, चौक, सर्राफा, इब्राहिमपुरा, सुल्तानिया रोड, कमला पार्क से होकर मुख्यमंत्री निवास पहुंचेगी। वहां सकल जैन समाज द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

 जैन समाज के महातीर्थ श्री सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल बनाने का देश भर में विरोध शुरू हो गया है। इसी क्रम में राजधानी में बुधवार को जैन समाज की विशाल मौन रैली निकलेगी। समाज ने शहर को बंद रखने का भी आह्वान किया है। जुलूस को व्यावसायिक, सामाजिक संगठनों का समर्थन भी मिला है।

श्री दिगंबर जैन कमेटी ट्रस्ट से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को दोपहर 12 बजे इमामी गेट पर मुनि संघ के सानिध्य में विशाल सभा होगी। इसमें लगभग 20 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। सभी के बाद मौन जुलस शुरू होगा। जो सोमवारा, लखेरापुरा, चौक, सर्राफा, इब्राहिमपुरा, सुल्तानिया रोड, कमला पार्क से होकर मुख्यमंत्री निवास पहुंचेगा। वहां सकल जैन समाज द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। रैली में सभी महिलाएं केसरिया वस्त्र एवं पुरुष श्वेत वस्त्र पहनकर शामिल होंगे। उधर मंगलवार को भोपाल में विराजमान आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के शिष्य मुनिश्री आदित्य सागर महाराज ने कहा श्री सम्मेद शिखरजी हमारा था हमारा है और हमारा ही रहेगा। हम सभी मिलकर महातीर्थ सिद्धों की भूमि की पवित्रता विशुद्धि नष्ट नहीं होने देंगे।

Related Articles

Back to top button