नीमच

ढाणी की महिला हत्या मामले में पुलिस को मिले महत्वपूर्ण सुराग

 

19/05/2022 कोIMG 20220522 120841 तहसील क्षेत्र के ढाणी निवासी 40 वर्षीय महिला की जंगल में अज्ञात बदमाश हत्या कर पंजे काटकर पैर से 500 ग्राम चांदीके कड़े लेकर भाग गए थे। इस मामले में तीन दिन बाद पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। इसके शनिवार को एसपी सूरजकुमार वर्मा जावद थाने पहुंचे। जहां से घटना स्थल गए। मौका मुआयना किया। 19 मई को दोपहर में ढाणी गांव निवासी साबूबाई घर से जंगल में लकड़ी लेने गई थी। जो शाम तक वापस नहीं लौटी। रात में परिजन उसकी तलाश करने जंगल में गए। जहां एक खेत के पास नाले में साबूबाई शव मिला। सिर से खून बह रहा था। दोनों पैर के पंजे कटे हुए तथा चांदी के कड़े गायब थे।आसपास खून के धब्बे थे। सूचना पर परिजन, गांव के लोग व पुलिस पहुंची थी। एक्सपर्ट टीम ने शुक्रवार को फिंगर प्रिंट लिए। पुलिस ने मर्गकायम कर अंधे कत्ल के आरोपियों की तलाश शुरू की। शनिवार को एसपी पहुंचे और उन्होंने घटना स्थल का मौका मुआयना किया।टीआई व जांच टीम को घटना के साक्ष्य जुटाकर कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए आरोपियों तक पहुंचने के निर्देश दिए। टीआई राजेशसिंह चौहान ने बताया कि आरोपियों के बारे में कुछ सुराग मिले हैं। इसके आधार पर टीम तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर अंधे कत्ल का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button