दिल्ली में आयोजित नदी संवाद कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे उज्जवल भारत अभियान मध्यप्रदेश के कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन के नेतृत्व में प्रदेश के अनेक लोग पहुंचेंगे दिल्ली

*दिल्ली मे आयोजित नदी संवाद कार्यक्रम मे सहभागिता करेगे उज्जवल भारत अभियान मध्यप्रदेश के कार्यकर्ता*
*प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन के नेतृत्व में प्रदेश के अनेक लोग पहुंचेगे दिल्ली*
सिंगोली- नई दिल्ली मे 12 अप्रेल को आयोजित नदी संवाद कार्यक्रम मे भाग लेने हेतू देश भर से अनेक लोग दिल्ली पहुंच कर ताल कटोरा स्टेडियम मे महान विचारक गोविन्दाचार्य जी के सानिध्य मे आयोजित नदी संवाद कार्यक्रम मे भाग लेगे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सामाजिक संगठन उज्जवल भारत अभियान मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन ने बताया की नदीयो और पर्यावरण को संरक्षण हेतू देश के अनेक वरिष्ठ संत महात्माओ के साथ ही महान विचारक गोविन्दाचार्य जी एंव उज्जवल भारत अभियान के संस्थापक स्वामी देव स्वरूपानंद जी महाराज देश के नागरिको को नदीया ओर पर्यावरण के साथ ही भारतीय संस्कृति को संरक्षित करने के लिए लोगो को जागरूक बनाने का कार्य कर रहे है और इसी क्रम मे दिनांक 12 अप्रेल को दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम मे प्रात 10 बजे से शाम 5 बजे तक विशाल नदी संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया है। इसमे भाग लेने हेतू प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन के नेतृत्व मे प्रदेश भर से अनेक लोग दिल्ली पहुंच कर कार्यक्रम मे सहभागिता करेगे।