धारडी के अरनिया महादेव तालाब का जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने किया सर्वे समृद्ध किसान समृद्ध मध्यप्रदेश के लक्ष्य को लेकर बनेगा अरनिया तालाब पर बांध

*धारडी के अरनिया महादेव तालाब का जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने किया सर्वे*
*समृद्ध किसान समृद्ध मध्य प्रदेश के लक्ष्य को लेकर बनेगा अरनिया तालाब पर बांध*
सिंगोली – सिंगोली तहसील क्षैत्र की धारडी ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले अरनिया महादेव तालाब का जल संसाधन विभाग के अधिकारियों द्वारा सोमवार को सर्वे किया गया। ज्ञात रहे उपरोक्त तालाब पर बांध की मांग काफी लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा की जा रही है।
तालाब पर 20 साल पहले भी राहत कार्य के अंतर्गत कार्य हुआ था परन्तु कच्चा ओर मिट्टी का काम होने से पानी रूकने का स्थाई समाधान नही हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार किसानो की लम्बे समय से मांग को देखते हुए सरकार ने उपरोक्त तालाब पर पक्का डैम बनाने की मंजूरी दी है। जिसमे करीब चार करोड़ तीस लाख रूपए की लागत आयेगी मध्यप्रदेश शासन ने बांध को बनाने की मंजूरी दे दी है। डूब क्षेत्र में आने वाली वन विभाग और र राजस्व की भूमि ओर सिंचित होने वाली भूमी का सोमवार के दिन जल संसाधन विभाग के अधिकारियों द्वारा सर्वे किया गया जिसमें करीब करीब 135 हेक्टर लगभग किसानों की जमीन पर सिंचाई हो सकेगी वही गांवो में पेयजल की समस्या का भी स्थाई समाधान हो सकेगा। इसके अंतर्गत आने वाले गांव धारडी, अरनिया महादेव, देवीपुरा, नयागांव, कातर, लाडपुरा, बरड़ावदा, आदि गांवो को फायदा मिलेगा जल संसाधन विभाग के अधिकारियों द्वारा निशान लगाकर तालाब की जगह को चिन्हित किया गया है।इस योजना को मूर्त रूप दिलाने मे पूर्व सरपंच ऊकार लाल धाकड़ देवीपुरा आबाद ओर उनकी टीम के द्वारा काफी समय से कोशिश की जा रही थी। आज वो कोशिश रंग लाई, पूर्व सरपंच उकार लाल धाकड दिनेश पालीवाल करणी सेना मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह चुंडावत मंडल कोषाध्यक्ष पवन पालीवाल रमेश धाकड़ देवीपुरा भीमराज धाकड़ आदि लोगों का सराहनीय सहयोग रहा।