नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सुरेशचंद जैन उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़ का शपथ ग्रहण समारोह आज कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा एवं सांसद सुधीर गुप्ता के मुख्य आथित्य में आयोजित होगा शपथ ग्रहण समारोह भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार का भी मिलेगा सानिध्य

*नव निर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सुरेशचंद जैन उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़ का शपथ ग्रहण समारोह आज*
*केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा एवं सासंद सुधीर गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा शपथ ग्रहण समारोह*
*भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार का भी मिलेगा सानिध्य*
*सिंगोली-* नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष श्री सुरेशचंद जैन (भाया बगड़ा) उपाध्यक्ष श्री मोती लाल धाकड़ का शपथ ग्रहण समारोह आज शाम स्थानीय विवेकानंद बाजार स्थित भाजपा कार्यालय के नीचे मध्यप्रदेश शासन के केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा एवं क्षैत्रिय सासंद सुधीर गुप्ता के मुख्य आतिथ्य और समारोह के विशिष्ट अथिती भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम जिला मंत्री सुनीता मेहता मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड की गरिमामयी उपस्थिति मैं संपन्न होगा उपरोक्त कार्यक्रम की मिली जानकारी के अनुसार प्रातः 11 बजकर 36 मिनिट पर शुभ मुहूर्त मे अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष एवं सभी नव निर्वाचित पार्षदगण विधि-विधान के साथ अपना अपना पदभार ग्रहण करेंगे तत्पश्चात सायंकाल 6 बजे स्थानीय विवेकानंद बाजार मे भाजपा कार्यालय के नीचे सार्वजनिक रूप से शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमे मुख्य अथिती के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवं केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा सासंद सुधीर गुप्ता मौजूद रहेगे वही विशिष्ट अथिती के रूप मे भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम जिला मंत्री सुनीता मेहता मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड का सानिध्य प्राप्त होगा। नगर मे सार्वजनिक रूप से आयोजित नव निर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष के गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह मे नगर के गणमान्य नागरिक पत्रकारगण शासकीय कर्मचारीगण तथा भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रहेगी।