नीमच
नारी वंदनीय है महिमा योग्य है एवं सम्मानीय है पूर्व नगर परिषद अध्यक्षा सुनीता मेहता

*नारी वंदनीय है महिमा योग्य हैं एवं सम्माननीय है —पूर्व नगर परिषद अध्यक्षा सुनीता मेहता*
*सिंगोली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा किया गया महिलाओं का सम्मान*
- सिंगोली:- मंगलवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा देवतलाई सिंगोली द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया सेवा केंद्र प्रभारी बीके अंकिता दीदी ने बताया कि ब्रम्हाकुमारीज एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है जो 140 देशों में फैली हुई है और 10 लाख से अधिक परिवार इसमें जुड़े हुए हैं यह संस्था महिलाओं द्वारा संचालित है जो कि मातृशक्ति का प्रतीक है देवी देवताओं में भी मातृशक्ति का नाम पहले लिया जाता है इसीलिए हम कहते हैं लक्ष्मी नारायण सीताराम राधे कृष्ण भारतीय संस्कृति में शुरू से ही नारी शक्ति को सर्वोपरि रखा गया है बिना महिला शक्ति के पुरुष कोई भी कार्य नहीं कर सकता जब तक की महिला का साथ ना हो, इसके साथ ही महिला दिवस पर बीके शिवानी ने कहा कि वर्तमान समय मैं नारी कमजोर नहीं बल्कि अपनी सभी जिम्मेदारियां निभाती है चाहे मां, बहन, बेटी के रूप में हो | नारी जीवन के हर सुख दुख में शामिल है वह शक्ति है वह प्रेरणा है नमन है उन नारियों को जो जीवन के हर मोड़ पर परिवार और समाज का साथ देती है देवेंद्र सिंह कछावा तहसीलदार ने बताया कि मैं अपने जीवन में उन्नति का कारण नारी शक्ति को मानता हूं मेरा मानना है कि नारी शक्ति को किसी सहारे की जरूरत नहीं है वह खुद ही सक्षम है अपने आप को आत्मनिर्भर बनाने में महिलाओं को पुरुषों से कंधा मिला ने की जरूरत नहीं है महिलाएं स्वयं पुरुषों से कहीं कम नहीं है और आवश्यकता है पुरुषों को महिलाओं से कंधे से कंधा मिलाकर चलने की क्योंकि महिलाओं का स्थान सदैव से ही सर्वश्रेष्ठ रहा है और रहेगा पूर्व नगर परिषद अध्यक्षा श्रीमती सुनीता मेहता ने कहां कि आज की नारी बहुत प्रभावशाली है और शक्तिशाली है वह घर का कार्य भी बहुत ही बखूबी से निभाती है साथ-साथ बाहर कर्म क्षेत्र पर भी वह अपना कार्य बहुत ही सुचारू रूप से करती है नारी में असीम शक्ति समाई हुई है मैं स्वयं एक नारी हूं और मैं समझ सकती हूं कि एक नारी के ऊपर कितनी बड़ी जिम्मेदारी होती है और उस जिम्मेदारी को एक महिला सफल पूर्वक निर्वाह करती है तो वास्तव में नारी वंदनीय है महिमा योग्य है एवं सम्माननीय है कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम का संचालन महावीर जी रावतभाटा वाले ने किया ।यह रहे उपस्थित गोपाल जी कार्यालय प्रभारी, दिनेश जोशी निरंजन गिर ,राजेश प्रजापति ,पप्पू गौतम, बाबूलाल ,हीरालाल, रतनलाल ,अशोक कुमार चौहान रावतभाटा और भी कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक दूसरे को महिला दिवस पर शुभकामनाएं दी एवं प्रसाद स्वीकार किया