नीमच

नीमच की देविशा चौधरी ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, संभाग स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान मिला

नीमच। मप्र शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के जिम्नास्टिक की संभाग स्तरीय प्रतियोगिता उज्जैन में 13 सितंबर 2022 को आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में नीमच के कुल 7 खिलाड़ियों ने भाग लिया था और जिसमे से 6 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। अंडर 14 बालिका वर्ग में नीमच की देविशा चौधरी द्वितीय स्थान के साथ स्लिवर मैडल प्राप्त हुआ। कु देविशा का चयन आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों को जिला क्रीडा अधिकारी श्रीमती सावित्री मालवीय, योगा शिक्षक श्यामलाल मालवीय, प्रशिक्षक राजकुमार सिन्हा ने सभी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button