नीमच। नीमच नगर पालिका अध्यक्ष पद हेतु भाजपा की और से श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा की हुई ताजपोशी, टाउन हाल में शनिवार को नपा अध्यक्ष का चुनाव हुआ। नपा अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से भाजपा के वरिष्ट नेता संतोष चौपड़ा की बहु श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा को भाजपा ने अध्यक्ष पद हेतु अधिकृत किया गया, नीमच नगरपालिका अध्यक्ष के लिए स्वाति गौरव चौपड़ा को चुना गया।
शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई। जिसमें भाजपा की अधिकृत स्वाति गौरव चौपड़ा और कांग्रेस के अधिकृत अध्यक्ष उम्मीदवार वीणा बृजेश सक्सेना की ओर से अध्यक्ष पद के लिए फार्म भरा गया। स्वाति गौरव चौपड़ा को 31 मत मिले तो वही वीणा बृजेश सक्सेना को 9 मत मिले। स्वाति गौरव चौपड़ा ने जीतकर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। नपा अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से भाजपा के वरिष्ट नेता संतोष चौपड़ा की बहु श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा को भाजपा ने अध्यक्ष पद हेतु अधिकृत किया गया ।
समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। टाउन हाल के बाहर समर्थकों ने आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया।