धर्म/कर्म

नीम के पेड़ से निकला दूधिया पदार्थ, चमत्कार मानकर लोग जुटे पूजा करने में

सिंगरौली जिले के निगाही में उस वक़्त एक नीम के पेड़ के आसपास लोगों की भीड़ लग गई दरअसल यहाँ नीम के पेड़ से शनिवार की सुबह अचानक दूधिया पदार्थ निकलने लगा। जैसे ही आसपास के लोगों तक यह खबर पहुंची, लोगों की भीड़ नीम के पेड़ के पास पहुँचने लगी, लोगों ने इसे शीतला माता का चमत्कार मानकर पूजा-अर्चना शुरू कर दी। इस दूधिया पदार्थ को कई लोग बर्तन में भरकर ले जा रहे हैं। इसे हर रोग की दवा भी बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों की माने तो इस पेड़ के नीचे पहले भी इस तरह के कई चमत्कार हो चुके हैं। इससे लोग यही समझ रहे हैं कि यह शीतला माता का चमत्कार है।

हालांकि लोग इसे चमत्कार करार दे रहे है लेकिन जानकारों की माने तो यह कोई चमत्कार नहीं है, जांच के बाद ही यह पता लगाया जा सकता है कि नीम के पेड़ से यह दूधिया पदार्थ क्या है, वही जैसे ही लोगों के बीच यह खबर पहुंच रही है। वैसे ही वह दूर-दराज से भी नीम के पेड़ के नीचे पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगे हैं। लोग इसे दैविक चमत्कार मानकर आस्था से जोड़ रहे हैं। पेड़ के ऊपर की टहनी से निकलकर तना के सहारे यह पदार्थ जमीन पर काफी मात्रा में जमा हो रहा है। स्थानीय लोगों की मानें तो नीम का यह पेड़ कई सालों से पूजा जा रहा है, यहाँ सुबह महिलायें पहुँचती है और पूजा करती है, पेड़ से दूध निकलना सीता माता का प्रसाद और चमत्कार है। इससे सभी रोग दूर हों जाते हैं। दूर-दूर से लोग चलकर नारियल और पूजा-पाठ की सामग्री लेकर पूजा कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button