नीमच

प्रत्येक कार्यकर्ता ग्राम केंद्र शक्ति केंद्र सहित हर बूथ को मजबूत बनाने का संकल्प लें — कैबिनेट मंत्री श्री सकलेचा ग्राम जाट में मंत्री सकलेचा के मुख्य आतिथ्य में शक्ति केंद्र की बैठक संपन्न

*प्रत्येक कार्यकर्ता ग्राम केंद्र, शक्ति केंद्र सहित हर बूथ को मजबूत बनाने का संकल्प ले-कैबिनेट मंत्री श्री सकलेचा*

*ग्राम जाट मे मंत्री सखलेचा के मुख्य आतिथ्य मे शक्ति केन्द्र की बैठक सम्पन्न*

प्रत्येक कार्यकर्ता जिम्मेदारी से ग्राम केंद्र, शक्ति केंद्र सहित हर बूथ को मजबूत बनाने का संकल्प ले तभी हमे सफलता प्राप्त होगी। हमारी जीत का मजबूत आधार ही ग्राम केंद्र शक्ति केंद्र एवं हमारे बुथ की संगठनात्मक मजबूती है। उक्त बात जावद विधान सभा क्षेत्र के रतनगढ़ मंडल अंतर्गत ग्राम जाट में ग्राम केंद्र,शक्ति केंद्र के भाजपा पदाधिकारियों तथा बूथ अध्यक्षों एवं बडी संख्या मे उपस्थित कार्यकर्ताओं को क्षेत्रीय विधायक एवं मध्यप्रदेश शासन के लघु मध्यम उद्यम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा के द्वारा मुख्य अतिथि के रुप मे संगठनात्मक चर्चा के दौरान कहीं। इस अवसर पर आयोजित बैठक में मंत्री श्री सकलेचा के द्वारा संगठनात्मक दृष्टि से सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। एवं हर बूथ को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।साथ ही प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रियता से पार्टी का कार्य करने का आह्वान किया।एवं सभी कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ को मजबूत करने एवं अंतिम पंक्ति के छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं को भी जोड़े रखने,बेरोजगारों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही लोन योजना एवं पशुपालन योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि म.प्र. सरकार के द्वारा प्रत्येक गाय पर ₹900 महीना दिया जाएगा।इस दौरान श्री सकलेचा ने पार्टी की मजबूत शक्ति केंद्र संरचना के संबंध में चर्चा कर हर बूथ को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एवं केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
बैठक के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा, महामंत्री पिंकेश मंडोवरा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रतनगढ़ ओमप्रकाश मूंदड़ा, राजेंद्र नाहर जाट, भाजयुमो जिला मंत्री लालाराम धाकड़, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जोगेंद्र चारण, मंडल मंत्री केशव प्रसाद चारण, शिवनंदन छिपा, तेजसिंह राजपूत कीरता, गजेंद्र नाहर, रामेश्वर सोनी, नितेश सैन, अशोक सोनी, रामकुमार धाकड़, छितरमल गुर्जर, जगदीश सुनार, कमल बैरागी, देवीलाल कुमावत, प्रकाश सुथार, रुपचंद गुर्जर सहित रतनगढ़,जाट,दौलतपुरा, श्रीपुरा,खातीखेड़ा,लुहारिया जाट पंचायत के सभी बूथ पदाधिकारी गण व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button