नीमच

बौद्धिक, शस्त्र पूजन के बाद संत झूलेलाल शाखा का पथ संचलन निकला

नीमच। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विजयदशमी पर स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन नगर के लगभग 15 शाखाओं में बौद्धिक, शस्त्र पूजन के बाद निकला।
इसी कड़ी में विकास नगर क्षेत्र की संत झूलेलाल शाखा का पथ संचलन भी विकास नगर 14/2 और 14/4 के विभिन्न मार्ग से होते हुए निकला। पथ संचलन में स्वयंसेवक अपने हाथों में दंड लिए कदमताल करते हुए चल रहे थे।रहवासियों द्वारा जगह जगह पथ संचलन का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
नीमच शहर में लगभग 15 भागों में पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन में ध्वज वाहिनी घोष और घोष दंड शामिल थे, पथ संचलन में सभी स्वयंसेवक हाथों में दंड लिए कदमताल मिलाते हुए चल रहे थे। कई स्थानों पर पथ संचलन का संगम भी देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button