नीमच
भगवान परशुराम जन्म उत्सव के अवसर पर भव्य चल समारोह निकाला भगवान परशुराम का जीवित रूप धारण किए एक बालक आकर्षक का केंद्र रहा!

रामपुरा विष्णु भगवान के छठे अवतार भगवान परशुराम जन्मोत्सव को संकल ब्राह्मण समाज के द्वारा चल समारोह नगर के सभी प्रमुख मार्गो से होते हुए निकाला गया। चल समारोह में बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष बच्चे सम्मिलित थे। तथा जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। चल समारोह का स्वागत किया गया। जुलूस मे आकर्षक रूप परशुराम के रूप में एक बालक अभिमय प्रस्तुति दे रहा था।