भाजपा नेता समंदर पटेल का आज से जावद विधानसभा क्षेत्र का दौरा 28 से 31 अक्टूबर तक किसानों से होंगे रूबरू

*भाजपा नेता समंदर पटेल का आज से जावद विधानसभा क्षेत्र का दौरा,*
*28 से 31 अक्टूबर तक किसानों से होंगे रूबरू।*
सिंगोली। जावद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता समंदर पटेल दीपोत्सव महापर्व के बाद आज शुक्रवार से जावद विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे।
इस दौरान वे किसानों और आम नागरिकों को दीपावली की बधाई और शुभकामना प्रेषित करते हुआ उनसे रूबरू होंगे।
समंदर पटेल कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जावद विधानसभा क्षैत्र के भाजपा नेता समंदर पटेल आज 28 अक्टूबर शुक्रवार से आगामी 31 अक्टूबर तक जावद विधानसभा क्षैत्र के दौरे पर रहेंगे।
इस दौरान वे नयागांव, जावद, अठाना, सरवानिया महाराज, डिकेन, रतनगढ़ और सिंगोली नगर परिषद सहित अन्य ग्राम पंचायत क्षेत्रों में पहुंचकर किसानों आम नागरिकों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं से रूबरू दिवावली की बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करेंगे।