नीमच

भारतीय अफीम किसान संघर्ष समिति राजस्थान-मध्य प्रदेश की आवश्यक बैठक 06 नवंबर को, नई अफीम नीति को लेकर होगी चर्चा

नीमच। भारतीय अफीम किसान संघर्ष समिति राजस्थान-मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष नृसिंह दास बैरागी एवं महासचिव भोपाल सिंह चौहान ने बताया कि 6 नवंबर 2022 को नीमच कृषि मंडी प्रांगण में अफीम नीति 2022-23 को लेकर बैठक रखी गयी है। 

नीमच कृषि मंडी प्रांगण में 06 नवंबर को दोपहर 02 बजे बैठक होगी। जिसमे मालवा-मेवाड़ के अफीम किसान शामिल होगें। संघर्ष समिति ने बताया कि अफीम नीति 2022-23 को संशोधित किया जाये। हमने कभी भी 2008 से 2022 तक सीपीएस नहीं मांगा था, तो हम सभी 1997-98 में अफीम खेती कर चुके सभी किसानों को सीपीएस के अफीम पट्टे नहीं देकर लुवाई चिराई के पट्टे दिए जाए।

सीपीएस के अफीम पट्टे का मतलब किसान के बेटे पोते को एक प्रकार से जेल की हवा खाने की दिशा में बढ़ाया गया षड्यंत्रकारी कदम होगा।

भारतीय अफीम किसान संघर्ष समिति राजस्थान-मध्य प्रदेश के मीडिया प्रभारी ने बताया कि अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री, वित्त राज्य मंत्री को दिल्ली पहुंचकर अफीम नीति 2022-23 पर पुनर्विचार का आग्रह करने के लिए ज्ञापन दिया जायेगा। इसलिए राजस्थान, मध्य प्रदेश के सभी तहसील अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, सचिव अपना अमूल्य समय निकाल कर 2 बजे मंडी प्रांगण पर अवश्य पहुंचे।

Related Articles

Back to top button