नीमच

भैया प्रगट कृपाला दीन दयाला के जयघोष के साथ रामपुरा नगर हुआ राममय

रामनवमी के अवसर पर रामपुरा नगर में नगर पंचायत के सामने स्थित राम मंदिर में राम जन्मोत्सव मनाया गया। रामपुरा नागरिकों ने भारी संख्या में दर्शन किए। इसी प्रकार चामुंडा माता के पास स्थित राम जानकी मंदिर में राम दरबार शिव दरबार एवं पूर्ण आहुति का कार्यक्रम संपन्न हुआ इस अवसर पर नागरिकों ने पूर्णाहुति पर भाग लिया और नगर के नागरिकों ने यहां पर भी दर्शन लाभ लिए। दुधाखेड़ी माताजी में नवरात्रि की पूर्णाहुति कार्यक्रम संपन्न हुआ इसमें भी नागरिकों ने बढ़ चढ़कर दर्शन किए और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया रामपुरा नगर के सभी राम मंदिरों में आज जोर शोर से भगवान राम जन्मोउत्सव मनाया गया संपूर्ण रामपुरा नगर राममय हो गया।

Related Articles

Back to top button