होम

मंत्री श्री ओमप्रकाश सकलेचा ने क्षेत्रवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं

*मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने क्षेत्रवासियों को दी दशहरा पर्व की शुभकामनाएं*

 

सिंगोली:- प्रदेश के सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने सभी क्षेत्र एवं  प्रदेश वासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं।

श्री सखलेचा ने कहा कि यह पूर्ण सत्य है कि हमेशा असत्य पर सत्य की विजय होती है एवं अन्याय पर न्याय की जीत होती है। यह पर्व शांति और हर्षोल्‍लास के साथ मनाएं। 

इस अवसर पर उन्होंने संदेश देते हुए कहा है, कि दशहरा पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने का साहस देता है, हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाइयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है। विजयादशमी का यह पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। मंत्री श्री सखलेचा ने प्रदेशवासियों से विजयादशमी पर्व को आपसी सद्भाव, प्रेम और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि यह त्योहार हमें एकसुरता और ख़ुशहाली वाला समाज सृजन करने में आदर्शमयी और नेकी वाला जीवन व्यतीत करने का मार्ग दिखाता है।IMG 20221003 WA0009 ca91b027

Related Articles

Back to top button