मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत नीमच में सामुहिक विवाह 4 नवम्बर को

नीमच । सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत नीमच में सामुहिक विवाह/निकाह का आयोजन 4 नवम्बर, 2022 को किया जावेगा।
उक्त जानकारी देते हुए सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग, नीमच की समन्वयक श्रीमती सुनिता राय ने बताया कि नगरपालिका, नीमच की सीमा में निवासरत वे परिवार जो मुख्यमंत्री कन्या विवाह अंतर्गत अपनी कन्या का विवाह/निकाह कराने के इच्छुक है, वे नगरपालिका कार्यालय से आवेदन प्राप्त कर आवश्यक दस्तावेज के साथ अपने आवेदन 25 अक्टूबर, 2022 तक नगरपालिका कार्यालय, नीमच में जमा करवा दें। नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती गरिमा पाटीदार के नेतृत्व में नीमच शहर में निवासरत विवाह योग्य पात्र कन्याओं का विवाह/निकाह सम्पन्न कराया जावेगा।