मेरे देश की धरती …. 09 जनवरी को पार्श्वगायक स्व. महेंद्र कपूर की जन्मजयंती पर सुरीले गीतों से करेंगे याद, मेवाड़ विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट पार्श्वगायक स्व. महेंद्र कपूर को देगा संगीतमय श्रद्धांजलि

मेरे देश की धरती …. 09 जनवरी को पार्श्वगायक स्व. महेंद्र कपूर की जन्मजयंती पर सुरीले गीतों से करेंगे याद
मेवाड़ विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट पार्श्वगायक स्व. महेंद्र कपूर को देगा संगीतमय श्रद्धांजलि
चित्तौड़गढ़। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सुप्रसिद्ध पार्श्वगायक स्व. महेंद्र कपूर के गाये हुए देशभक्ति गीत आज भी देश के प्रमुख राष्ट्रीय दिवस 15 अगस्त, 26 जनवरी पर सुनाई देते हैं। मेरे देश की धरती सोना उगले… फिल्म उपकार व है प्रीत जहां की रीत सदा फिल्म पूरब और पश्चिम का गीत आज भी संगीत प्रेमियों के जेहन में तरोताज़ा है। इन सदाबहार गीतों को भला कौन भुला सकता है। दिनांक 09 जनवरी को प्रसिद्ध पार्श्वगायक महेंद्र कपूर की जन्मजयंती है। मेवाड़ विश्वविद्यालय के विभाग की डीन प्रो.(डॉ.)चित्रलेखा सिंह ने इस अवसर कहा कि प्रसिद्ध पार्श्वगायक महेंद्र कपूर जिन्होंने कई फिल्मों में सुपरहिट गीतों को अपनी आवाज़ दी। साथ ही उन्होंने फिल्मी संगीत में देशभक्ति के जज़्बे को आम लोगों तक पहुँचाया और इनके द्वारा गाये हुए गीत आज अमर बन चुके हैं और लोगों की ज़ुबान पर चढ़े हुए हैं। पार्श्वगायक स्व. महेंद्र कपूर को उनकी जन्म जयन्ती के अवसर पर मेवाड़ विश्वविद्यालय का फाइन आर्ट उनके गाये हुए हुए गीतों के जरिए उन्हें याद करेगा।
ब्रांड मैनेजर अमित कुमार चेचानी ने बताया कि महेंद्र कपूर ने अपने गीतों के जरिए कई फिल्मों को सुपरहिट बनाया जिसमें उपकार, नवरंग, पूरब और पश्चिम, हमराज, क्रांति, गुमराह, फ़कीरा, अवतार, दहलीज, निक़ाह, जैसी फिल्में शामिल हैं। इस संगीतमय स्वरांजलि के अवसर पर फाइन आर्ट संगीत विभाग के प्राध्यापक उनके गाये हुए देशभक्ति गीत, भजन, विभिन्न रागों पर आधारित गीतों की प्रस्तुति देंगे, साथ ही संगीत, पेंटिंग, नृत्य विषय के विद्यार्थी व पदाधिकारी भाग लेंगे।