मेवाड़ विश्वविद्यालय में “मानव जीवन मे योग विज्ञान की उपयोगिता” विषय पर हुआ ओरिएंटेशन कार्यक्रम

*मनुष्य की आत्मा व मस्तिष्क को मजबूत बनाता है योग– कुलपति मिश्रा*
*मेवाड़ विश्वविद्यालय में “मानव जीवन मे योग विज्ञान की उपयोगिता” विषय पर हुआ ओरिएंटेशन कार्यक्रम*
चित्तौड़गढ़। योग मनुष्य की आत्मा व मस्तिष्क को मजबूत बनाता है। स्वस्थ जीवन शैली के लिए मनुष्य के जीवन में योग व व्यायाम अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह विचार मेवाड़ विश्वविद्यालय में योग विभाग ओरिएंटेशन कार्यक्रम में मुख्य वक्ता मेवाड़ विश्वविद्यालय के कुलपति माननीय प्रो.(डॉ.) आलोक मिश्रा ने व्यक्त किये। दिनांक 24 नवंबर 2022 गुरुवार को आयोजित हुए “मानव जीवन मे योग विज्ञान की उपयोगिता” विषय पर हुए ओरिएंटेशन कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आज इस भागदौड़ भरी जिंदगी व प्रतिस्पर्धात्मक युग में स्वस्थ रहने के लिए योग का महत्व बहुत गया है। मनुष्य के शरीर और मन को स्वस्थ रखने में अमूल्य योगदान है। इस अवसर पर फाइन आर्ट विभाग की डीन प्रो. (डॉ.) चित्रलेखा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मनुष्य के जीवन की दिनचर्या में यदि योग शामिल हो तो मनुष्य का जीवन सफल बन सकता है। तनाव को कम करने के लिए प्राणायाम बहुत सहायक है। मनुष्य के स्वस्थ जीवन में संतुलन बनाने के लिए योग बहुत आवश्यक है।
मेवाड़ विश्वविद्यालय में योग विज्ञान में 180 विद्यार्थी कर रहे हैं विभिन्न तरह के कोर्स
इस अवसर पर योग विभाग की विभागाध्यक्षा सुरभि शर्मा ने विश्वविद्यालय में चल रहे योग के संबंध में विभिन्न प्रकार के कोर्स के बारे में जानकारी दी उन्होंने कहा कि पिछले 3 सालों से विश्वविद्यालय में योग विज्ञान के विषय मे विभिन्न पाठ्यक्रम चल रहे हैं। वर्तमान में 180 विद्यार्थी इनमें विभिन्न तरह के कोर्स कर रहे हैं। योग विज्ञान के यहाँ 6 महीने व 1 वर्ष का डिप्लोमा कोर्स, बी. ए., बी.एस.सी., एम. ए., एम.एस.सी. उपलब्ध है। पिछले 3 सालों में 400 से अधिक विद्यार्थियों ने योग के विभिन्न कोर्स पूर्ण किए है और आत्मनिर्भर बनकर कई संस्थानों में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने योग विभाग में योग के संबंध में चल रही गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम का आरंभ विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया इस अवसर पर ज्योतिष विभाग के प्रो.ओम प्रकाश शर्मा ने विधिवत मंत्रोच्चार भी किया गया।
फाइन आर्ट विभाग के ब्रांड मैनेजर अमित चेचानी ने बताया कि इस अवसर पर ओएसडी एच. विधानी, उप कुलसचिव दीप्ति शास्त्री, इंजीनियरिंग विभाग के डीन, संगीत विभाग से त्रिगुणातीत जेैमिनी, डॉ. राजर्षि कुमार कसौधन, रौशनी कसौधन, हरिओम गंधर्व, चित्रकला विभाग के ओम प्रकाश सालवी व लीला पुरोहित, नृत्य विभाग की वृषभानु नंदिनी झा, हिंदी विभाग की डॉ. शुभदा पांडे, योग ट्रेनर बप्पा विश्वास, फोटोग्राफर बिभाश गंगोपाध्याय, गोपाल बारेठ सहित समस्त योग व फाइन आर्ट के विद्यार्थी उपस्थित रहे।