मेवाड़ विश्वविद्यालय के विनोद ने वाको इण्डिया किक बाक्सिंग सिनियर चैम्पियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
मेवाड़ विश्वविद्यालय के विनोद ने वाको इण्डिया किक बाक्सिंग सिनियर चैम्पियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
चित्तौड़गढ़/गंगरार(अमित कुमार चेचानी)। वाको इण्डिया किक बाक्सिंग फेडरेशन के तत्वधान में 26-29 सितंबर 2021 को जयपुर, राजस्थान में आयोजित वाको इण्डिया किक बाक्सिंग सिनियर चैम्पियनशिप में मेवाड़ यूनिवर्सिटी के खेल पथप्रदर्शक विनोद ने किक प्रतिस्पर्धा में पुरुष के 54 किलोग्राम वर्ग में उत्तर प्रदेश के शिवला को नॉक ऑऊट कर प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता राजस्थान किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के द्वारा सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर, राजस्थान में आयोजित किया गया था। इस राष्ट्रीय सीनियर किक बाक्सिंग प्रतियोगिता में 25 राज्यों के 700 से अधिक प्रतियोगियों ने भाग लिया था। वाको इण्डिया किक बाक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष अनिल कल्याण ने विजेता खिलाड़ियों को पुरुस्कार प्रदान किया। वाको इण्डिया किक बाक्सिंग फेडरेशन के उपाध्यक्ष वसीम अहमद ने बताया की इस प्रतियोगिता में चयनित बॉक्सर एशियाई स्तर किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेने जायेगें।
विनोद इससे पूर्व अनेक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकें हैं। उन्होने बताया कि अपने प्रशिक्षक हर्ष दहिया के प्रशिक्षण के फलस्वरूप उन्होने यह उपलब्धि प्राप्त की। आगे भी एशियाई खेलों में भारत के लिए पदक जीत कर लाने का वादा किया।