होम

*मोरवन से रविवार को शुरू होगी भारत जोड़ो (संदेश) यात्रा,* *कांग्रेस के सभी जमीनी कार्यकर्ता होंगे शामिल*

जावद। तहसील क्षैत्र में भारत जोड़ो (संदेश) यात्रा का चौथा चरण 13 नवंबर 2022 रविवार सुबह 9 बजे शुरू होगा।  

इस बाबत जानकारी देते हुए जावद मंडलम अध्यक्ष शौकीन पटेल ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा राष्ट्रीय संयोजक एवं प्रभारी दिग्विजय सिंह, प्रदेश संयोजक पीसी शर्मा, उपयात्रा के प्रदेश प्रभारी अजय सिंह , जिला प्रभारी मुजीब कुरेशी, सह प्रभारी चन्द्र शेखर शर्मा ,नीमच जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीत कांठेड़,पूर्व जनपद अध्यक्ष सतनारायण पाटीदारा एवं नीमच जिला समन्वयक तरुण बाहेती के मार्ग दर्शन में शुरू हुई है।

जिला कांग्रेस के निर्देशानुसार चौथे चरण की यात्रा रविवार सुबह 9 बजे शुरू होगी जो शाम जावद में संपन्न होगी।

भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस तथा देश की एकता और अखंडता में विश्वास रखते हुए नफरत के खिलाफ एकजुट होने वाला हर एक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हो सकता है।

इस बाबत भारत जोड़ो यात्रा के जावद समन्वयक महेंद्र सिंह सिसोदिया और सह समन्वयक मनोहर जाट ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर यात्रा में सहभागिता निभाएं।दिनांक 13 रविवार को सुबह 9:00 बजे मोरवन बस स्टैंड से सरवानिया महाराज से उपरेडा़ा से मोड़ी से पालरा खेड़ा से बरखेड़ा काम लिया से जावद समापन जावद में

Related Articles

Back to top button