होम
यूआईटी में भू माफिया और दलालों का राज है-विधायक आक्या

यूआईटी में भू माफिया और दलालों का राज है-विधायक आक्या
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चित्तौड़गढ़ का दीपावली मिलन समारोह हुआ आयोजित
चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चित्तौड़गढ़ का दीपावली मिलन समारोह सेतु मार्ग स्थित भरत बाग पर आयोजित हुआ अतिथि विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या एवं सांसद सीपी जोशी थे। अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी ने की। विधायक आक्या ने उपस्थित नगर वासियों को दीपावली के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि में आप सभी कार्यकर्ताओं के साथ हमेशा कंधे से कंधे मिलाकर सुख-दुख में 24 घंटे आपके साथ खड़ा हूं । राजस्थान में सत्ता परिवर्तन तब ही संभव है जब आप हम सब मिलकर संगठन को और मजबूत कर भाजपा का कमल खिलाने के लिए संकल्प ले कर जाएं। प्रत्याशी के लिये कार्यकर्ता ही विजय निश्चित करता है, बिना कार्यकर्ता के चुनाव लड़ना व जीतना संभव नहीं है। इसलिये मुझे नगर के सभी कार्यकर्ताओं पर पूरा विश्वास है। भाजपा नगर मीडिया प्रमुख मनोज पारीक ने बताया कि आक्या ने कांग्रेस सरकार पर झूठी वाहवाही बटोरने का असफल प्रयास कर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार ने आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाने के लिए प्रत्येक राज्य के प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना करना सुनिश्चित किया। इसी नीति के अंतर्गत राजस्थान के अन्य जिलों की तरह चित्तौड़गढ़ में भी केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा मेडिकल कॉलेज खोलने की अनुमति दी गई है और जिसकी 60% राशि केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2024 तक भारत के प्रत्येक घर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का संकल्प लिया था जिसे पूरा करते हुए केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत पेयजल योजना के अंतर्गत चंबल नदी का पानी चित्तौड़गढ़ वासियों को जल्द ही मिलने वाला है। केंद्र की इन पयोजनाओं को राज्य सरकार की उपलब्धि बताकर चित्तौड़गढ़ के हारे हुए प्रत्याशी इन्हें अपनी व्यक्तिगत उपलब्धि बताने का ढिंढोरा पीट रहे हैं लेकिन चित्तौड़ की जनता भली-भांति जानती हैं कि सच क्या है। ये जमीनों की नियम विरुद्ध खरीद-फरोख्त कर भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुए हैं। विधायक आक्या ने चुटकी लेते हुए कहा कि चित्तौड़गढ़ में यदि आपकी कोई जमीन खाली पड़ी है तो वह आज सुरक्षित नहीं है ।यूआईटी में भू माफिया और दलालों का राज है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में धर्म और अधर्म की लड़ाई चल रही है। हमें रामराज्य की स्थापना करनी है। भाजपा राष्ट्र निर्माण का कार्य कर रही हैं। नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में भारत उभरती अर्थव्यवस्था के रुप में सामने आया हैं।दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत ऐतिहासिक व अविस्मरणीय कार्य करते हुए विश्च पटल पर अपनी धाक जमा रहा है साथ ही आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति जल जीवन मिशन, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ जैसी कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से किया है। उन्होंने हमारी प्राचीन संस्कृति व धरोहर के महत्व को समझ कर उसे विकसित करते हुए सरंक्षण देने का कार्य किया। विधायक आक्या ने नगर परिषद के वर्तमान कांग्रेस बोर्ड पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के निर्वाचित पार्षदों के वार्डो में विकास कार्यों को बाधित किया जा रहा है जिससे उन वार्डों की आम जनता को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है जबकि पूर्व में भाजपा के बोर्ड में बिना पक्षपात के सभी वार्डों में एकरूपता से विकास कार्य कराए गए थे। स्वागत उद्बोधन देते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी ने सभी नगर वासियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। संचालन नगर महामंत्री अनिल ईनाणी ने किया एवं आभार नगर महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा ने जताया। पूर्व सभापति सुशील शर्मा, पूर्व न्यास अध्यक्ष सुरेश झंवर, जिला महामंत्री कमलेश पुरोहित,पूर्व पालिकाध्यक्ष गोविंद काबरा ने भी उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जिला महामंत्री तेजपाल रेगर, जिला कोषाध्यक्ष शैलेंद्र झंवर, नगर महामंत्री अनिल ईनाणी, ओम प्रकाश शर्मा, विश्वनाथ टाक पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़ मंचासीन थे।इस दौरान नगर उपाध्यक्ष छोटू सिंह शेखावत, गोवर्धन जाट, अनिल भटनागर, नगर मंत्री कमल अग्रवाल, चुन्नी लाल माली, मीनू कंवर, नगर कोषाध्यक्ष लोकेश त्रिपाठी, कार्यालय प्रमुख चेतन गौड, जिला मीडिया प्रभारी सुधीर जैन, जिला आईटी संयोजक राजन माली, जिला उपाध्यक्ष आशा पोखरना, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रश्मि सक्सेना, महिला मोर्चा नगर महामंत्री भारती दाधीच, पूर्व उपसभापति जागेटिया, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष कमलेश आमेरीया, एससी मोर्चा नगर अध्यक्ष सुनील रजक, अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष इब्राहिम मंसूरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा, महिला मोर्चा जिला महामंत्री उषा रांदड़, संजू लड्ढा, रेनू मिश्रा, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष दिलीप धाकड़, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रदीप काबरा, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कैलाश चोखड़ा, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष सत्यनारायण वैष्णव, पार्षद मुन्ना गुर्जर, रामलाल गुर्जर, मनोज मेनारिया, अविनाश शर्मा, शांति लाल जाट, पूर्व नगर अध्यक्ष कन्हैया दास वैष्णव, नरेंद्र पोखरना, दिनेश चतुर्वेदी सहित भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं नगरवासी उपस्थित रहे।