राजमाता सिंधिया के जन्मदिन पर भाजपा ने माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

राजमाता ने हमेशा आमजन के बीच रहकर कार्य करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान की- श्रीचंद कृपलानी
नीम्बाहेड़ा।
राजमाता विजयाराजे सिंधिया के जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार को पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
बड़ौली माधोसिंह मार्ग स्थित राजमाता सिंधिया उद्यान में स्थापित राजमाता सिंधिया की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान कृपलानी ने कहा कि राजमाता सिंधिया के सेवा भाव एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगों में विश्वास पैदा करने के लिए किए गए कार्यों से पार्टी को मजबूती मिली। उन्होंने कहा कि राजमाता ने अपने जीवनकाल मे सदैव आमजन की सेवा करते व्यतीत किया, जिसके चलते वे आज भी आमजन के हृदय में निवास करती हैं।
राजमाता सिंधिया के पुष्पांजलि कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कृपलानी के साथ पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, भाजपा पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, वरिष्ठ भाजपा नेता हरिहर राव, वेदप्रकाश चतुर्वेदी, प्रकाश धींग, नगर महामंत्री पारस विरवाल, मयंक अग्रवाल, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र जाखड़, नगर उपाध्यक्ष देवकरण समदानी, गोपाल पंचौली, एससी मोर्चा अध्यक्ष विजय बैरवा, प्रवक्ता कमलेश बनवार, ओम नाथ, दिनेश बैरागी, सन्नी ओटवानी, राहुल धोबी, रतन वैष्णव, श्यामलाल आशर्मा आदि सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।