नीमच

विकासनगर 14/4 में माँ कालका मित्र मंडल द्वारा आयोजित 7वे गरबा महोत्सव में 9वे दिन गुजराती गरबों की धूम

नीमच। विकास नगर 14/4 वैष्णों वाटिका में 7वे गरबा महोत्सव में 9वे दिन गुजराती गरबों की धूम रही।
नीमच में शारदीय नवरात्री के अवसर पर रहवासियों द्वारा गरबा उत्‍सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्‍लास से किया गया।

WhatsApp Image 2022 10 05 at 12.35.51 PM

जैसे-जैसे नवरात्री के दिन बिते गरबा रमने वालों में माँ के दरबार मे गरबा प्रस्तुतियां देने में बड़ा उत्‍साह देखा गया। बच्‍चे, बडे़, महिलाऐं पुरूष सभी माता की अराधाना में लगे रहे एवं गरबा उत्‍सव का आनंद ले लिया।

WhatsApp Image 2022 10 05 at 12.35.52 PM 1WhatsApp Image 2022 10 05 at 12.35.52 PM

माता की आरती कर प्रतिदिन बालक, बालिकाओं, महिलाओं द्वारा आकर्षक गरबा नृत्य की प्रस्तुतियों दी गई। 9वे दिन समिति के बालक बालिकाओं द्वारा गुजराती गरबा कर सभी का मन मोह लिया। साथ ही महिलाओं द्वारा पारंपरिक गरबा किया गया। इस बार समिति द्वारा गरबा पांडाल की आकर्षक विद्युत साजसज्जा व बैठक व्यवस्था की गई थी। अंतिम दिन सभी ग्रुप के बालक बालिकाओं के साथ रहवासियों ने भी जमकर गरबा रमा।

पुरुस्कार वितरण और भंडारे का आयोजन: समिति द्वारा बुधवार को प्रातः ११ बजे प्रतिदिन गरबा प्रस्तुति देने वाले बालक बालिकाओं को पुरुस्कार वितरण किया गया, तदुपरान्त सभी भक्तों के लिए माता जी के भंडारे का आयोजन संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button