होम

विशाल अकादमी सी. सै. स्कूल के छात्रों ने किया मेवाड़ विश्वविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण

*विद्यार्थियों को हमारी कला, संस्कृति, साहित्य की जानकारी के बारे में रुचि रखनी चाहिए- प्रो.(डॉ. ) चित्रलेखा सिंह*

*विशाल अकादमी सी. सै. स्कूल के छात्रों ने किया मेवाड़ विश्वविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण*

*फाइन आर्ट विभाग के  म्यूजियम, संगीत  व पेंटिंग्स को देख विद्यार्थी हुए रोमांचित*

IMG 20221113 WA0029 1bb37db7

 

चित्तौड़गढ़। दिनांक 12 नवंबर 2022 शनिवार को विशाल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने मेवाड़ विश्वविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण किया। मेवाड़ विश्वविद्यालय फाइन आर्ट की डीन प्रो. (डॉ.) चित्रलेखा सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों को  विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट विभाग में स्थित प्रभाष जोशी महात्मा गांधी म्यूजियम दिखाया जिसमें महात्मा गांधी से संबंधित विभिन्न तरह की रोचक जानकारी जैसे विभिन्न देशों के डाक टिकट, डाक सामग्री, पुराने अखबारों में गांधी के लेख व विभिन्न तरह की गांधी जी की पेंटिंग्स इत्यादि देखने को मिलती है।   विद्यार्थियों ने मेवाड़ म्यूजियम भी देखा जिसमें  मेवाड़ घराने के वीर वीरांगनाओं, राजा महाराजाओ की हाथों के द्वारा बनाई गई पेंटिंग के माध्यम से उनके बारे में जानकारी मिलती है।  म्यूजियम में स्थित चित्तौड़गढ़ किले के मॉडल को देखकर छात्र अचम्भित हुए। छात्रों ने वहां रखी हुई विभिन्न सामग्री जिसमें पुराने सिक्के, उस समय के लिपिबद्ध पत्रों के बारे मे जानकारी ली। इस अवसर पर प्रो.सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को हमारी कला संस्कृति व साहित्य की जानकारी रखने में रुचि होनी चाहिए।
मेवाड़ विश्वविद्यालय फाइन आर्ट विभाग के ब्रांड मैनेजर अमित कुमार चेचानी ने बताया कि विद्यालय के 26 छात्रों ने विश्वविद्यालय का भ्रमण किया। स्कूल के विद्यार्थियों को फाइन आर्ट के संगीत विभाग ने भारतीय शास्त्रीय संगीत बारे में जानकारी दी। संगीत विभाग के देश- विदेश में ख्यातिप्राप्त प्राध्यापकों जिसमे रोशनी कसौधन, डॉ. त्रिगुणातीत जेैमिनी, डॉ. राजर्षि कुमार कसौधन,  हरिओम गंधर्व द्वारा सजीव शास्त्रीय संगीत गायन, वादन किया गया जिसे सुनकर छात्र मंत्रमुग्ध हो गए। विद्यार्थियों को पेंटिंग्स विभाग के विभागाध्यक्ष ओम प्रकाश सालवी व लीला पुरोहित ने  पेंटिग्स की  जानकारी दी। म्यूजिम में प्रो. चित्रलेखा सिंह द्वारा निर्मित पेंटिंग्स को देखने में उत्सुकता दिखाई।  विभाग के फोटोग्राफर विभाष कुमार बंधोपाध्याय द्वारा विद्यार्थियों को फोटोग्राफी की तकनीक बारे में भी जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के स्थित विभिन्न इंजीनियरिंग विभागों में ले जाकर सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, जूलॉजिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स विषयों के बारे में विस्तृत जानकारी दी व वहां पर रखे मॉडल के बारे में जानकारी दी गई। विभागाध्यक्षो ने छात्रों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए।  इस अवसर पर  विद्यालय के अध्यापकों नरेंद्र ढ़ाका व  स्वाति शर्मा का पगड़ी, ऊपरना पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया व विद्यार्थियों को भी शैक्षणिक जानकारी युक्त कैलेंडर भेंट किए गए।  इस स्कूल विद्यार्थी भ्रमण कार्यक्रम में प्रो. (डॉ) लोकेश शर्मा , वीरेंद्र सिंह भाटी,  हरिओम शर्मा , अंशुल सर व नितेश सर का विशेष सहयोग रहा।

IMG 20221112 122655 a361e978

 

Related Articles

Back to top button