नीमच

शीतला सप्तमी: रामपुरा में पूजा-अर्चना का दौर जारी, माता को लगाया ढोकले और ठंडे भोजन का भोग

रामपुरा नगर मे प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शीतला सप्तमी का पर्व परम्परानुसार उत्साह के साथ मनाया गया। मंगलवार को नगर के लाल बाग मैदान के पास स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में पूजा अर्चना के लिए महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंची। नगर के प्राचीन मंदिर मे स्थित मां शीतला माता की पूजा अर्चना कर ठंडे व बासी भोजन का भोग लगाया गया। मंदिर में मंगलवार की सुबह रात्रि 2:00 बजे से ही बड़ी संख्या मे महिलाए पूजा की थाली लिए मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंची ज्ञात रहे कि नगर में शीतला माता का बड़ा थानक मात्र एक ही मंदिर होने से महिलाओं की भारी भीड़ रही। मंदिर प्रागण सुबह से ही महिलाओं से भरा हुआ था। महिलाएं पूजा के लिए सुबह चार बजे से लेकर दोपहार तक महिलाओं द्वारा माता की पूजा अर्चना की गई। शीतला सप्तमी के पर्व को परम्परानुसार शीतला सप्तमी के एक दिन पूर्व बनाए गए भोजन व पकवानों को पूजा की थाली मे सजाकर महिलाए मंदिर एवं होलीका दहन स्थल पर जाकर पूजा अर्चना करती हैं व ठंडे, बासी पकवान का भोग शितला माता को लगाया जाता है। वहीं महिलाए हाथ मे हल्दी लेकर मंदिर की दीवारों पर छापे लगाती हैं। जिससें मंदिर की सभी दीवार छापों से भर जाती है। इसी तरह महिलाओं नें गो माता की विशेष पूजा अर्चना कर गोमाता को भी ठंडे व बासी पकवान का भोग लगाया।होली के सप्ताह के बाद यानि अष्टमी तिथि को शीतला सप्तमी मनाई जाती है। इस खास दिन को माता शीतला माता की पूजा अर्चना की जाती है। शीतला माता को मां दुर्गा और पार्वती जी का रूप माना जाता है। इन्हें हर रोग से छुटकारा दिलाने की शक्ति प्राप्त है। माना जाता है कि शीतला माता की पूजा करने एवं व्रत रखने से तमाम तरह की बीमारियां जैसे खसरा, फोड़ा, चकिन पॉक्स या नेत्र रोग आदि से रक्षा प्राप्त होती है। आपको इनका वर्णन स्कंद पुराण में भी मिलेगा। माता शीतला को प्रसन्ना करने के लिये लोग ठंडा भोजन खाते हैं। इस दिन लोग सुबह-सुबह उठ कर ठंडे जल से स्नान कर के शीतला माता के मंदिर में देवी को जल चढ़ा ठंड एवं बासी भोजन का भोग लगाकर परिवार की सुख समृद्धि के लिए कामना की नगर में अन्य शीतला माता मंदिर स्थल पर भी महिलाओं की भीड़ पूरे दिन भर उमड़ती रही वही मुख्य मंदिर पर नगर परिषद द्वारा महिलाओं की सुविधा के लिए टेंट लगवा कर छांव की व्यवस्था की गई साथ ही रात्रि में आने वाली महिलाओं के लिए पर्याप्त रोशनी एवं पुलिस थाना रामपुरा द्वारा पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था चाक-चौबंद रही

Related Articles

Back to top button