श्री गोवर्धन गिरधारी निकले फाग खेलने नगर में देर रात तक सैकड़ों महिला-पुरुष भक्तों ने खेली ठाकुर जी के संग होली

*श्री गोवर्धन गिरधारी निकले फाग खैलने नगर में*
*देर रात तक सैंकड़ों महिला पुरुष भक्तो ने खैली ठाकुरजी के संग हौली*
*रतनगढ*- होलिका दहन के साथ ही सभी मंदिरों में भक्तों के बीच भगवान को होली खिलाने की होड़ मची हुई। क्षेत्र के अति प्राचीन चमत्कारिक श्री गोवर्धननाथ मंदिर रतनगढ मे फाग दशमी के अवसर पर भव्य फाग महोत्सव मनाया गया इस अवसर पर माहेश्वरी समाज रतनगढ के सैकडो महिला पुरुष भक्तगण सांयकाल मंदिर परिसर पर एकत्रित हुए। जहां मंदिर परिसर पर आकर्षक साज-सज्जा की गई एवं बडी संख्या में उपस्थित सभी महिला पुरुष भक्तो के द्वारा भगवान श्री गोवर्धन नाथ एवं श्री चारभुजानाथ को अबीर गुलाल एवं गुलाब की पंखुड़ियों से फाग खिलाया गया एवं सुमधुर भजनों पर आकर्षक नृत्य किया गया। रात्रि मे भगवान श्री गोवर्धन नाथ जी की चमत्कारिक प्रतिमा को आकर्षक पालकी मे श्रंगारित कर बैंड बाजो व डिजे की धुन पर सुमधुर फाग गीतो पर नाचते गाते भक्तो द्वारा अपने कांधे पर उठाकर भगवान के जयकारे लगाते हुए नगर मे फाग खेलने भक्तो के बीच ले जाया गया
*जगह जगह हुआ स्वागत सत्कार*- फाग महोत्सव मे शामिल सभी भक्तो का रास्ते भर कई स्थानो पर पुष्पवर्षा, स्वल्पाहार व पेयजल से आगवानी कर स्वागत सत्कार किया गया। गोपाल गुर्जर की दूध डेयरी पर फ्रुटी, सत्यनारायण ईनाणी के द्वारा अंगुर, नाथुलाल भाटी के द्वारा केसरिया दूध व जमनालाल मूंदडा के यहां चाय पिलाकर व गुलाब के फूलों से पुष्प वर्षा कर भक्तो की आगवानी की गई एवं ठाकुर जी की पूजा अर्चना की गई। सभी भक्तो ने भगवान के साथ जमकर होली खेली नाचते गाते भगवान के जयकारे लगाते सभी महिला पुरुष भक्त सदर बाजार में पहुचे जहां गोवर्धन नाथ मित्र मंडल के द्वारा तोप से पुष्प वर्षा की गई। इसके पश्चात रास्ते मे नामदेव छीपा दर्जी समाज के मंदिर मे विराजमान भगवान के मंदिर पर भी फाग महोत्सव मनाया गया जहां दोनो मंदिरों के भक्तो ने आपस मे अबीर गुलाल व गुलाब की पंखुडियां उडाकर होली खैली। भक्तो का काफिला सुमधुर भजनों व फाग गीतो पर नाचते गाते स्थानीय झंडा चौक मे पहुंचा जहां पर बैरागी परिवार द्वारा आरती एवं प्रसाद वितरित किया गया। यहां पर स्वर्णकार समाज द्वारा मंदिर से निकलने वाले फाग महोत्सव मे शामिल महिला पुरुष भक्तों का काफिला सम्मिलित हुआ। एवं खुब रंग गुलाल व पुष्प वर्षा हुई एवं महिला पुरुष भक्तों ने ढोल एवं भजनों की धुन पर जमकर नृत्य किया।इसके पश्चात देर रात्रि मे फाग यात्रा सदर बाजार, झंडा चौक, लक्ष्मीनारायण मंदिर मार्ग, मूंदड़ा मोहल्ला होते हुए पुनः श्री गोवर्धन नाथ मंदिर पर पहुंची जहां महाआरती एवं महाप्रसादी का वितरण किया गया।