नीमचधर्म/कर्म

श्री परशुरामधाम पर तीन दिवसीय श्री परशुराम जन्मोत्सव व प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ

श्री परशुरामधाम पर प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ।
21 को पूर्णाहुति व 22 शोभायात्रा, वाहन रैली

IMG 20230420 WA0044 IMG 20230420 WA0042
नीमच। शहर के स्कीम नंबर 9 के समीप पंचवटी कॉलोनी, स्थित नाकोड़ा धाम के समीप भगवान राजराजेश्वर परशुराम जी की प्रतिमा स्थापना पश्चात,गुरुवार 20,अप्रैल को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ हुआ। पंडित चतुर्भुज शास्त्री एवं अन्य विद्वान आचार्यों की उपस्थिति में प्रातः 11:00 बजे से पूजा अर्चना, प्रारंभ हुई। जिसके आरती पश्चात यज्ञ का आयोजन संपन्न हुआ। यज्ञ में यजमान सर्वश्री कन्हैया जी शर्मा उमेश जी शर्मा, दिनेश जी मनावत शहीद 5 जोड़ों ने सपत्नीक आहूतिया दी। कार्यक्रम में सैकड़ों विप्रजन महिला पीले वस्त्रों में-पुरुष श्वेत वस्त्रों में उपस्थित रहे। यज्ञ आहुतियों के साथ हो रहे मंत्रोचार से पूरा परिसर व समीपी पंचवटी क्षेत्र गुंजायमान रहा। शाम को 7:00 से संगीत में सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। शुक्रवार 21 अप्रैल को भी विशेष पूजा पश्चात पूर्णाहुति होगी। 22 अप्रेल को विशाल वाहन रैली और धर्म सभा।

Related Articles

Back to top button