होम

सगे चाचा ने नाबालिग भतीजी से किया दुष्कर्म , परिवार वालों ने देर रात थाने पहुच कराई शिकायत दर्ज…

 

कांकेर : परिवार और समाज को शर्मसार करने वाला घटना सामने आ रहा है। जहाँ एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में पीड़िता ने सगे चाचा पर ही दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। मामला अन्तागढ़ थाना क्षेत्र का है।

तबियत बिगड़ने पर हुआ खुलासा

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि जब पीड़िता की तबियत बिगड़ी तब उसकी गर्भवती होने की बात सामने आई। पीड़िता दसवीं क्लास में पड़ रही थी व जनवरी से लगभग दो माह स्कूल भी नही जा रही थी। जिससे उसकी माँ को शक हुआ और स्कूल नही जाने पर पीड़िता से पूछताछ किया, इसके साथ ही तबियत बिगड़ने पर पास की मितानिन को इसकी जानकारी दी गई। जिससे स्पष्ट हुआ की नाबालिक गर्भवती है।

चाचा ने किया जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना

परिवार वालों के पूछने पर पीड़िता ने बताई की उसकी चाची गांव गई थी जिससे उसके चाचा ने एक दिन जबरदस्ती दुष्कर्म किया और लगातार कई दिनों तक जबरदस्ती दुष्कर्म करने लगा। और पीड़िता को किसी को बताने पर जान से मार देने की धमकी देने लगा। जिससे पीड़िता घबराकर घर मे ही रहने लगी, जिसके बाद तबीयत खराब होने पर दुष्कर्म होने का खुलासा हुआ। फिर माँ और उसके परिवार वालों ने देर रात थाने पहुंच कर इसकी शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button