सरवानिया नगर परिषद के कर्मचारियों की दिवाली रही फीकी दिवाली

नीमच। दीपों का त्योहार दीपावली हर कोई बड़े हर्षोल्लास और पूरे मनोभाव के साथ मनाता है। हर कोई पूरे वर्ष भर दिवाली को धूमधाम से मनाने के लिए इंतजार करता है ऐसे में नगर परिषद सरवानिया महाराज के कर्मचारियों की दीपावली इस बार फीकी रही है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दीपावली पूर्व ही सभी को निर्देशित कर दिया गया था कि कर्मचारियों को एक माह का एडवांस वेतन देकर उनकी दिवाली में चार चांद लगाए जाएं लेकिन बावजूद उसके नगर परिषद सरवानिया महाराज में रात दिन सेवा कार्य करने वाले कर्मचारियों सफाई कर्मियों को वर्तमान माह की वेतन तक नहीं दी गई। इस बात को लेकर वहां के कर्मचारियों और सफाई कामगारों में नगर परिषद के खिलाफ खासा आक्रोश देखा गया। उनका दबी जुबान से कहना था कि नगर परिषद के पास आर्केस्ट्रा और अन्य आयोजनों के लिए तो पैसा रहता है और हमें दिवाली पर भी मायूसी देखनी पड़ती है।
हालांकि नगर परिषद अध्यक्ष ने दो सफाई कामगारों को व्यक्तिगत तौर पर आर्थिक सहायता कर उनके दिवाली तो मनवा दी थी।
इनका कहना-
” मैंने दिवाली के 1 दिन पहले ही इन लोगों से बात कर व्यक्तिगत तौर पर आर्थिक सहायता करने की पेशकश की थी लेकिन उसमें से 2 लोग मेरे पास आए थे और मैंने उनकी मदद कर दी। बाकी इनका अग्रिम भुगतान क्यों नहीं किया गया मैं सीएमओ से जानकारी लेकर बताता हूं।”- रुपेंद्र जैन अध्यक्ष सरवानिया महाराज
“अभी मैं छुट्टी पर आया हुआ हूं कर्मचारियों को अग्रिम वेतन चुंगी कर वसूली नहीं होने की वजह से भुगतान नहीं हुई। दशहरा उत्सव और आर्केस्ट्रा का भुगतान भी अभी बाकी है।”- राजेश गुप्ता मुख्य नगरपालिका अधिकारी सरवानिया महाराज