नीमच

सरवानिया महाराज की रोशनी ने किया नाम रोशन, कक्षा दसवी में प्राप्त किया प्रथम स्थान

सरवानिया महाराज की रोशनी ने किया नाम रोशन, कक्षा दसवी में प्राप्त किया प्रथम स्थान

नीमच। नीमच जिले के सरवानिया महाराज नगर पंचायत की होनहार बेटी रोशनी कुंवर ने पूरे सरवानिया महाराज का नाम रोशन किया है। रोशनी ने पूरे नगर में कक्षा 10वी में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर ये साबित कर दिखाया कि कड़ी मेहनत से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
एक्सिओम एकेडमी सरवानिया महाराज स्कूल की कक्षा दसवी में पढ़ने वाली छात्रा रोशनी कुंवर पिता रणजीत सिंह ने सर्वाधिक 93.8% अंक प्राप्त कर स्कूल ही नही पूरे नगर में प्रथम स्थान पर रही।
छात्रा रोशनी ने ये साबित कर दिखाया कि कड़ी मेहनत से हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
रोशनी की माता श्रीमती प्रियंका कुंवर ने बताया कि रोशनी की प्रारंभ से ही पढ़ाई में रुचि रही है। कक्षा दसवी में रोशनी ने दिनरात पढ़ाई कर परिवार का ही नही स्कूल व पूरे नगर का नाम रोशन किया है।
स्कूल संचालक व रोशनी के शिक्षकों और इष्ट मित्रों ने रोशनी की इस उपलब्धि पर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button