नीमच

सरवानिया महाराज में राष्ट्रीय संत डॉ मिथिलेश नागर के मुखारविंद से भक्तिमय सुंदरकांड व महाआरती का आयोजन गुरुवार 14 अप्रैल को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे मंत्री श्री सकलेचा

*सरवानिया महाराज में राष्ट्रीय संत डा. मिथलेश नागर के मुखारबिंद से भक्तिमय सुंदरकांड व महाआरती का आयोजन गुरुवार 14 अप्रैल को*

*कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे मंत्री श्री सखलेचा*

सिंगोली:- भारतीय जनता पार्टी सरवानिया मोरवन मण्डल द्वारा14 अप्रेल गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर श्राष्ट्रीय संत पंडित डा. मिथलेश नागर के मुखारबिंद से भक्तिमय सुंदरकांड का आयोजन किया जा रहा है। आयोजनकर्ता भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम संगीतमय सुंदरकांड में धर्मप्रेमी जनता को राष्ट्रीय संत पंडित मिथलेश जी नागर का सानिध्य प्राप्त होगा। भक्तिमय सुंदरकांड शाम सात बजे और आरती एवं प्रसादी रात 12 बजे होगी। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष श्री पवन जी पाटीदार भी उपस्थित रहेंगे।
संगीतमय सुंदरकांड के आयोजन को लेकर सरवानिया मोरवन मण्डल के प्रत्येक गांव में सोशल मीडिया के माध्यम से जोरदार प्रचार प्रसार किया जा रहा है और अधिक से अधिक लोगो से कार्यक्रम में पधार कर सफल बनाने का आह्वान किया गया।
इस आयोजन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं व धर्म प्रेमी बंधुओं में खुशी का माहौल बना हुआ है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस आयोजन को सफल बनाने के लिए नगर के पांचों बालाजी मंदिर समितियो सहित मण्डल में निवाशरत सभी बालाजी मंदिर समितिया व रामायण मण्डल से सहयोग की अपेक्षा की गई।

Related Articles

Back to top button