चित्तौड़गढ़

सहकारिता मंत्री आंजना हुए वार्ड 16 और 17 के वासियों से रूबरू, आमजन के अभाव अभियोग सुने

आंजना ने विभिन्न विकास कार्यो निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

निम्बाहेड़ाIMG 20221126 WA0085 9c35ac73

राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना द्वारा शनिवार को नगर के वार्ड 16 और 17 का औचक निरीक्षण कर वार्डवासियों के बीच पहुचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंत्री आंजना ने इन्द्रा काॅलोनी एवं कासोद दरवाजा नीमच रोड़, शिव काॅलोनी प्रथम व द्वितीय के वासियों व आमजन के अभाव अभियोग सुने एवं मौके पर ही अधिकारियों को समस्याओं के निवारण हेतु दुरभाष से निर्देश दिये। उक्त क्षेत्र के निवासियों से मूलभूत सुविधाओं में सुधार करने हेतु सुझाव जानकर नगरपालिका अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद को उसी अनुरूप कार्य करने हेतु निर्देशित किया। क्षेत्रवासियों से मिलकर मुलभुत सुविधाओं जेसें पेयजल, साफ सफाई, कचरा संग्रहण, रोड लाइट, विभिन्न पेंशन योजनाओं, प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत बनाये जा रहे पट्टों सहित पालिका के अन्र्तगत आने वाली योजनाओं के क्रियान्वयन पर विचार जाने एवं क्षेत्र में किये जा सकने वाले निर्माण कार्यो पर भी नागरिकों की राय ली। इस दौरान नागरिकों ने नगरपालिका के कार्यो को सतोंषजनक बताया। मंत्री आंजना ने नागरिकों से वार्ड सहित शहरी क्षेत्र में आवश्यक निर्माण एवं विकास कार्यो पर अपने सुझाव देने का निवेदन किया साथ ही नगरपालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदों एवं अधिकारियों को जनभावना के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिये।

IMG 20221126 WA0087 ab1fa2a8

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष सुभाषचंद्र शारदा, पालिका उपाध्यक्ष परवेज अहमद, पूर्व विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद रविप्रकाश सोनी, जिला आयोजना समिति सदस्य एवं पार्षद मनोज पारख, विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, पार्षद कालु कुमावत, पूर्व पार्षद मोहम्मद इशहार खान, पार्षद प्रतिनिधि नितिन नागौरी, पूर्व पार्षदा रशीदा बोहरा, अब्बास अली बोहरा, मुकेश माली, ममता त्रिपाठी, रमेश सेन, अमन त्रिपाठी, गोवर्धन सुथार, भेरूलाल सुथार, दिलीप सिंह, रतनसिंह, दिलीप सिंह, अर्जुन माली, कैलाश कुमावत, पहलाद कुमावत, राजकुमार कुमावत, देवीलाल कुमावत, मिट्ठूलाल कुमावत, रमेश कुमावत, सिकंदर खान, कल्लू खान, राजू माली, नितिन नागोरी, राहुल कुमावत, माही कुमावत, चंपालाल माली, कालू सोनी, छगन कुमावत, मांगू नाथ, मुकेश नाथ, हाजी मोहम्मद इशहार खान, अफजल खान, आबिद खान, अम्बालाल पाराशर, बलवंत राठौड़, जहिर खान, नूर खांॅ, मीना शर्मा, मार्तण्ड राव, मुन्नी देवी तेली, सुशीला वच्छानी, दिनकर राव मराठा, सोनु धोबी, अम्बालाल पाराशर, दिनकर राव, विक्रम राव, हाजी रफीक खान, राजकुमार कुमावत उपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button