सिंगोली नगर परिषद मैं भाजपा ने दोहराया जीत का इतिहास भाजपा और कांग्रेस के कई दिग्गज हुए निकाय चुनाव में धराशायी भाजपा से मोतीलाल धाकड़ एवं सुरेशचंद जैन (भाया बगड़ा) अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदारों में उभर कर आए सामने

*सिंगोली नगर परिषद मे भाजपा ने दोहराया जीत का इतिहास*
*भाजपा ओर कांग्रेस के कई दिग्गज हुए निकाय चुनाव में धराशायी*
*भाजपा से मोतीलाल धाकड एवं सुरेशचंद्र जैन (भाया बगड़ा) अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदारों में उभर कर आये सामने*
सिंगोली- नगर निकाय चुनाव के नतीजे आने के साथ ही नगर मे भाजपा की सरकार बनना तय होकर भाजपा ने अपनी जीत का इतिहास दोहराया। आज आये चुनाव परिणाम मे नगर के कुल पन्द्रह वार्डो मे से भाजपा ने नो वार्डो मे जीत हासिल की वही तीन वार्डो मे कांग्रेस तो तीन वार्डो मे निर्दलीय उम्मीदवारो ने जीत हासिल कर चुनाव परिणाम को चौकाने वाले बना दिया आज घोषित चुनाव नतीजो मे भाजपा के जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुनिता राजकुमार मेहता, पूर्व नगर अध्यक्ष निशांत जोशी चुनाव हारे वही कांग्रेस के नगर अध्यक्ष जमील मोहम्मद मेव भी अपने वार्ड से चुनाव हार गए है। वही चुनाव मे विजय हासिल करने मे भाजपा के मण्डल उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड,मंडल मंत्री सुनील सोनी, नगर अध्यक्ष सुरेशचंद्र जैन भाया बगड़ा, अनुसूचित मोर्चे के अध्यक्ष जीवन कुमार शंकर लाल बलाई ने जीत दर्ज करवाई तो कांग्रेस से ब्लाक कोषाध्यक्ष राजेश भण्डारी ने भी अपनी जीत दर्ज करवाई है। हम देखे तो तीन निर्दलीय उम्मीदवार जो जीतकर आये उनमे कमल शर्मा और निसार पठान की जीत ने सबको चौका कर रख दिया। कुल मिलाकर नगर के मतदाताओ ने नगर की सरकार के लिए जो जनमत दिया वो अच्छे अच्छे दिग्गजो को सोचने पर मजबूर करने वाला रहा।
*आज घोषित हुए परिणाम एक नजर मे*
● वार्ड न 1
भाजपा प्रत्याशी – दीपा देवी-23
कांग्रेस प्रत्याशी – शकीना बानो-95
निर्दलीय प्रत्याशी – फरीदा बी-229
निर्दलीय प्रत्याशी – सुविधा जैन-121
नाटो- 5
● वार्ड न 2
भाजपा प्रत्याशी – मोतीलाल धाकड़-268
कांग्रेस प्रत्याशी – अरविंद विश्नोई-12
निर्दलीय प्रत्याशी-नीलेश -1
निर्दलीय प्रत्याशी – रफीक मोहम्मद-42
निर्दलीय प्रत्याशी – शंभूलाल सुथार-182
● वार्ड न 3
भाजपा प्रत्याशी- संतोष बाई- 252
कॉंग्रेस प्रत्याशी-रेखा देवी- 89
● वार्ड न 4
भाजपा प्रत्याशी – लताबाई-253
कॉंग्रेस प्रत्याशी – सोनिया नायक -158
नाटो-11
● वार्ड न 5
भाजपा प्रत्याशी-सुरेश कुमार (भाया)-305
कॉंग्रेस प्रत्याशी-नरेंद्र धाकड़-35
आप प्रत्याशी-दीपक लसोड़- 7
निर्दलीय-ओमप्रकाश पाराशर-16
निर्दलीय प्रत्याशी-रमेश धाकड़-4
निर्दलीय प्रत्याशी-श्यामलाल धाकड़-104
नाटो-5
● वार्ड न 6
भाजपा प्रत्याशी-सुनील सोनी-255
कॉंग्रेस प्रत्याशी-मनोज प्रजापत-20
निर्दलीय प्रत्याशी-बाबू गुर्जर-6
निर्दलीय प्रत्याशी-राधेश्याम तेली- 147
नाटो-4
● वार्ड न 7
भाजपा प्रत्याशी-सुनीता राजकुमार मेहता-154
कॉंग्रेस प्रत्याशी-सुशीला सत्यनारायण विश्नोई-202
नाटो- 11
● वार्ड न 8
भाजपा प्रत्याशी-कौशल किशोर व्यास-3
कॉंग्रेस प्रत्याशी-जमील मोहम्मद मेव-93
निर्दलीय प्रत्याशी-अकरम हुसैन-63
निर्दलीय प्रत्याशी-निसार खान पठान-335
नाटो- 9
● वार्ड न 9
भाजपा प्रत्याशी-निशांत जोशी-185
कोंग्रेस प्रत्याशी-राजेश भंडारी-207
निर्दलीय प्रत्याशी-अशोक कुमार- शर्मा-3
निर्दलीय प्रत्याशी-आशुतोष-27
नाटो-2
● वार्ड न 10
भाजपा प्रत्याशी-मीनाक्षी-हेमराज-111
कॉंग्रेस प्रत्याशी-अंतिम बाला-145
निर्दलीय प्रत्याशी-सीमाबाई-131
नाटो- 6
● वार्ड न 11
भाजपा प्रत्याशी-लीना विकास सेन-290
कॉंग्रेस प्रत्याशी-सोनम जैन-97
नाटो-2
● वार्ड न 12
भाजपा प्रत्याशी-अशोक सोनी विक्रम-154
कोंग्रेस प्रत्याशी-दिलीप शर्मा-5
निर्दलीय प्रत्याशी-कमल शर्मा-163
नाटो-5
● वार्ड न 13
भाजपा प्रत्याशी-पारी बाई सुथार-277
कॉंग्रेस प्रत्याशी-लाड़बाई लीलाधर छीपा-166
नाटो-14
● वार्ड न 14
भाजपा प्रत्याशी-जीवन कुमार बलाई225
कॉंग्रेस प्रत्याशी- ओमप्रकाश कन्हैया लाल 206
नाटो- 3
● वार्ड न 15
भाजपा प्रत्याशी-गीताबाई-223
कॉंग्रेस प्रत्याशी-परवीन-सलीम पठान-137
निर्दलीय प्रत्याशी-सम्मा बी पीरू पठान16
निर्दलीय प्रत्याशी- शाहिदा बी 12
नाटो-2
*सुरेशचंद्र जैन ( भाया बगड़ा ) और मोतीलाल धाकड़ अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार*
नगर की सरकार का ताज किसके सर होगा इसकी हम बात करे तो भाजपा की ओर से सुरेश जैन ( भाया ) बगड़ा तथा मोतीलाल धाकड दोनो ही अपने अपने वार्ड से धमाकेदार जीत दर्ज करवाते हुए अध्यक्ष की दौड़ मे प्रबल दावेदार बनकर उभरे है देखना यह है की संगठन ओर क्षेत्रीय विधायक एवं केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा किसके माथे पर हाथ रखते हुए नगर की सरकार का पहनाते है।
*नगर भाजप मे खुशी की लहर*
नगर के भाजपा कार्यकर्ताओ मे खुशी ओर जोश का वातावरण देखने को मिला लोग नाचते गाते अपनी खुशी का इजहार करते हुए एक दुसरे का मुंह मीठा करवाते हुए ढोल ढमाके के साथ झुलस निकाल रहे है।