नीमच

सिंगोली में सकल जैन समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव जियो और जीने दो के संदेश के साथ नगर के विभिन्न मार्गो से निकलेगी भगवान महावीर की शोभायात्रा

*सिंगोली मे सकल जैन समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव*

*जियो और जीने दो के संदेश के साथ नगर के विभिन्न मार्गो से निकलेगी भगवान महावीर की शोभायात्रा*

सिंगोली- स्थानीय सकल जैन समाज द्वारा भगवान महावीर स्वामी का जन्मकल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जावेगा उपरोक्त विषय की जानकारी देते हुए सकल जैन समाज के युवक मंडल के सदस्यो ने बताया की भगवान महावीर के जन्मकल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर सकल जैन समाज द्वारा प्रात 5-30 बजे प्रभातफेरी और उसके बाद 9 बजे शौभायात्रा निकाली जावेगी। जानकारी के अनुसार शौभायात्रा श्री वर्धमान स्थानक भवन से आरंभ होकर दिगंबर जैन मंदिर होते हुए श्वेतांबर जैन मंदिर पहुंचेगी और यहां से पुरे नगर मे भ्रमण करते हुए पुनः स्थानक भवन पर पहुंच कर विसर्जित होगी। शौभायात्रा के माध्यम से भगवान महावीर के अमर संदेश जिओ और जिने दो ओर अहिंसा का संदेश दिया जावेगा।
*पूज्या श्री जयश्री जी मा.सा आदी ठाणा के सानिध्य मे मनायेगे भगवान महावीर के जन्मकल्याणक महोत्सव को*
भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर वर्धमान जैन स्थानक वासी श्री संघ के अहोभाग्य से प्रसिद्ध वक्ता श्री चौथमल जी महाराज सा की सुशिष्या पूज्या जयश्री जी म.सा, राजश्री म.सा, समीक्षाश्री जी म.सा का सानिध्य प्राप्त होगा भगवान महावीर के जन्मकल्याणक के साथ साथ घोर अभिग्रह धारी श्री वेणीचंद जी म.सा की जन्म जयंती एवं यहा विराजित महासती श्री राजश्री जी म.सा के 20 वे दिक्षा दिवस का अवसर भी है इसलिए अधिक से अधिक धर्म आराधना करने का अवसर समाज जनो को मिलेगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए संघ के मंत्री पवन मेहता ने बताया की इस पावन प्रसंग पर अधिक से अधिक धर्म आराधना का लक्ष्य रखे।
भगवान महावीर के जन्मकल्याणक महोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाने हेतू समाज जन अपना अपना कारोबार बंद रख कर धर्म अराधना करेगे।

Related Articles

Back to top button