नीमच

सिंगोली रतनगढ़ मंडल के संयुक्त तत्वाधान में भाजपा का होली मिलन समारोह 18 मार्च शुक्रवार को नारायण गोशाला कछाला में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा सहित कई भाजपा पदाधिकारी करेंगे शिरकत कार्यकर्ताओं के साथ चंदन और गुलाल से मनाएंगे होली का पर्व

*सिंगोली रतनगढ़ मंडल के संयुक्त तत्वाधान में भाजपा का होली मिलन समारोह 18 मार्च शुक्रवार को नारायण गौ शाला कछाला मे*

*केबीनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा सहित कई  भाजपा पदाधिकारी करेगे शिरकत*,

*कार्यकर्ताओ के साथ चंदन ओर गुलाल से मनाएगे होली का पर्व*

सिंगोली- भाजपा सिंगोली रतनगढ़ मंडल के संयुक्त तत्वाधान में कार्यकर्ताओ क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों का होली मिलन समारोह 18 मार्च शुक्रवार को नारायण गौ शाला कछाला मे आयोजित होगा। उपरोक्त विषय की जानकारी देते हुए सिंगोली मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड एवं रतनगढ़ मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा ने बताया की मध्यप्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री एवं क्षैत्रिय विधायक ओमप्रकाश सकलेचा सांसद सुधीर गुप्ता जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम व भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिती एवं सानिध्य मे सिंगोली रतनगढ मंडल के कार्यकर्ताओ, गणमान्य नागरिकों और क्षैत्र के पत्रकार साथियो का होली मिलन समारोह नारायण गौ शाला परिसर कछाला मे प्रातः 10 से शुरू होगा मंडल अध्यक्ष द्वय ने दोनो ही मंडलो के कार्यकर्ताओ गणमान्य नागरिकों और पत्रकार साथियो को होली मिलन समारोह मे उपस्थित रहने का निवेदन किया। साथ ही यह भी बताया की मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा सहित सभी वरिष्ठ नेता अपने कार्यकर्ताओ के साथ होली पर्व मनाते हुए सभी को होली पर्व की बधाई शुभ कामनाएं देगे। साथ ही मिलन समारोह के पश्चात सभी के स्नेह भोज का आयोजन भी नारायण गौशाला कछाला प्रांगण में आयोजित किया गया है।

Related Articles

Back to top button