नीमच

सुखानंद में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं के विकास एवं विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है मंत्री श्री सकलेचा सुखानंद को धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए हर संभव मदद की जाएगी प्रभारी मंत्री सुश्री उषा ठाकुर प्रभारी मंत्री सुश्री ठाकुर एवं मंत्री श्री सकलेचा ने सुखानंद में किया भगवान भोलेनाथ का अभिषेक

*सुखानंद में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं के विकास एवं विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है -मंत्री श्री सखलेचा*

*सुखानंद को धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए हर संभव मदद की जाएगी- प्रभारी मंत्री सुश्री उषा ठाकुर*

*प्रभारी मंत्री सुश्री ठाकुर एवं मंत्री श्री सखलेचा ने सुखानंद में किया भगवान भोलेनाथ का अभिषेक*

जावद:- नीमच जिले की जावद तहसील क्षेत्र के धार्मिक आस्था के केंद्र एवं प्रमुख पर्यटन स्थल सुखानंद धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विकास के कार्य करवाए जाएंगे और सुखानंद को प्रमुख धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित किया जाएगा, इसके लिए शासन स्तर पर हर संभव प्रयास किए जाएंगे यह बात प्रदेश की पर्यटन संस्कृति धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री तथा नीमच जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने शुक्रवार को नीमच जिले के सुखानंद में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना एवं अभिषेक करने के बाद आयोजित सादे समारोह को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर प्रदेश के सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ,नीमच विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, श्री श्याम काबरा ,श्री सचिन गोखरू महंत श्री लाला नाथ व अन्य जनप्रतिनिधि कलेक्टर श्री मयंक अग्रवाल पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार वर्मा एसडीएम श्री राजेंद्र सिंह व अन्य अधिकारी तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री सुश्री ठाकुर ने कहा कि हमारे धर्म ग्रंथ हमें अपने दायित्वों के निष्ठा पूर्वक निर्वहन की शिक्षा देते हैं उन्होंने कहा कि कलयुग में भागवत को भगवान का स्वरूप माना गया है प्रभारी मंत्री ने कहा कि दुनिया भर में हिंदुस्तान ही ऐसा देश है जहां जीव मात्र के कल्याण की कामना की जाती है ।प्रभारी मंत्री सुश्रीठाकुर ने कहा कि सुखानंद धाम में विकास एवं जीर्णोद्धार के लिए मंत्री श्री सखलेचा जी जो भी प्रस्ताव तैयार करवाएंगे वह मुख्यमंत्री जी से भेंट कर उनको स्वीकृत कराने करवाने का आग्रह करेगी प्रभारी मंत्री ने विश्वास दिलाया कि सुखानंद के विकास में संस्कृति विभाग एवं पर्यटन विभाग हर संभव मदद करेगा। उन्होंने आगामी हरियाली अमावस्या पर सुखानंद में संस्कृति विभाग की ओर से सुखदेव मुनि के जीवन दर्शन पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करवाने की बात भी कही।
मंत्री श्री सखलेचा ने सुखानंद धाम के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि क्षेत्र में मान्यता रही है कि यदि कोई चार धाम की यात्रा कर लेता है तो वह अपनी यात्रा का समापन सुखानंद धाम पर पूजा अर्चना कर ही करता है यह क्षेत्र लोगों की आस्था और विश्वास का प्रमुख केंद्र हमेशा से रहा है ।मंत्री श्री सखलेचा ने प्रभारी मंत्री से सुखानंद धाम में विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृति और आगामी हरियाली अमावस्या पर सुखानंद में संस्कृति विभाग की ओर से सुखदेव मुनि के जीवन दर्शन पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी करवाने तथा संस्कृति विभाग की ओर से अध्यात्म एवं विज्ञान पर शोध एवं संगोष्ठी आयोजित करवाने का भी आग्रह किया। प्रारंभ में मंत्री श्री सखलेचा ने प्रभारी मंत्री सुश्री ठाकुर एवं नीमच विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार का शाल एवं श्रीफल से स्वागत किया श्री सचिन गोखरू श्री श्याम काबरा महंत श्री लाल नाथ श्री प्रदीप चोपड़ा श्री गौरव तिवारी आदि ने अतिथियों का पुष्प हारो से आत्मीय स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button