होम

स्केटिंग यात्रा का भारत विकास परिषद व जैन समाज ने किया स्वागत

*स्केटिंग यात्रा का भारत विकास परिषद व जैन समाज ने किया स्वागत*

चित्तौड़गढ़ 30 अक्टूबर 2022(अमित कुमार चेचानी)। एक भारत श्रेष्ठ भारत की कल्पना को लेकर जनचेतना जागृत करने के उद्देश्य से कश्मीर से कन्याकुमारी तक निकाली जाने वाली 90 दिवसीय अतुल्य भारत रोलर स्केटिंग यात्रा के चित्तौड़गढ़ पहुंचने पर भारत विकास परिषद चित्तौड़गढ़ शाखा द्वारा सुभाष चौक पर पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष कमल जैन, शाखा संरक्षक डॉ आई एम सेठिया, कोषाध्यक्ष राजेश न्याति के सानिध्य में दल के सभी का तिलक ऊपरना पहना कर चित्तौडवासियो की और से अभिनंदन किया गया।       परिषद के सदस्य भगवती लाल समदानी, ब्रजेश मोदानी, एन के जोशी,गोविंद नागदा, दिनेश काबरा, सतीश मंडोवरा, रत्नेश जायसवाल,अंशुल न्याति आदि की उपस्थिति में यात्रा यात्रा स्वागत कार्यक्रम में यात्रा प्रभारी आशीष शर्मा राजेश डांगरा व नेतृत्वकर्ता सोनी चोरसिया  के अनुसार 27 सितंबर 2022 को कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहरा कर प्रारंभ हुई यह यात्रा 25 दिसंबर तक कन्याकुमारी में संपन्न होने वाली इस यात्रा का आज 34 वा दिवस है।                                      

इस यात्रा में शामिल 21 सदस्यीय दल देशं के 13 राज्यों के लगभग 100 जिले एवं 10000 ग्राम कस्बों तक पहुंच कर आमजन में पर्यावरण चेतना जागृत करने, नारी शक्ति , शिक्षा भारतीय इतिहास,भारतीय संस्कृति व परंपराओं को संरक्षण देकर एक एक भारत श्रेष्ठ भारत की कल्पना को साकार करने के लिए आमजन में जनचेतना जागृत करने का प्रयास कर रही है।                 यात्रा दल के दुर्ग भ्रमण के पश्चात सुभाष चोक से कल्क्ट्री चोराहा होते हुए स्टेशन स्थित जैन गुरुकुल पहुंचने पर दल सदस्यो का जैन गुरुकुल अध्यक्ष शांति लाल राठोर, महामंत्री के एम जैन, संघ अध्यक्ष चंद्र सिंह कोठारी महावीर जैन मंडल महासचिव रणजीत सिंह नाहर अध्यक्ष डा आई एम सेठिया  ने स्वागत अभिनंदन किया व विराजित महासती पूज्य सौम्या वंदना जी के दर्शन कर मांगलिक पाठ लिया व दीक्षार्थी बहन का भी अभिनंदन किया।

Related Articles

Back to top button