नीमच

18 से 25 अप्रैल तक चलने वाला सांसद खेल महोत्सव2023 रामपुरा में हुआ संपन्न।

IMG 20230419 WA0016 1 1 1 ea38f171केंद्र के मोदी सरकार द्वारा खेलो से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव के तहत रामपुरा में भी सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें नगर के विभिन्न विद्यालयों से सम्मिलित हुए बच्चों द्वारा रस्साकशी खो खो कबड्डी एवं मैराथन दौड़ जैसे विभिन्न आयोजनों में भाग लेकर संसद खेल महोत्सव का आनंद लिया इस दौरान सांसद प्रतिनिधि पुष्कर  झवर भाजपा जिला महामंत्री राजेश लड़ा जिला मंत्री कृष्ण गोपाल पाटीदार नगर परिषद अध्यक्ष सुश्री सीमा जितेंद्र जागीरदार भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल गुर्जर सहित नगर के विभिन्न विद्यालय से पधारे हुए अतिथि शिक्षक  भाजपा पदाधिकारी गण उपस्थित रहे नगर के सांसद प्रतिनिधि विजय दानगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पहले यह देखा जाता था कि भारत नीचे से किस स्थान पर है लेकिन हमारे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में खिलाड़ियों को खेल सुविधा एवं प्रोत्साहन मिलने से खेल के क्षेत्र में भी भारत विश्व पटल पर अपनी पहचान बना रहा है जिसको लेकर नगर में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया इस दौरान नगर के लाल बाग मैदान से बच्चे प्रभात फेरी के माध्यम से बस स्टैंड स्थित दशहरा मैदान पहुंचे जहां 3 चरणों में बच्चों का मैराथन दौड़ आयोजित की गई उसके बाद बच्चों के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई इस दौरान पुलिस थाना की व्यवस्था चाक-चौबंद नजर आई परंतु नगर परिषद प्रशासन की  बड़ी कमी जो कार्यक्रम के दौरान नजर आई प्रभात फेरी में एन वक्त पर आवारा मवेशी घुस आए एवं  अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया जिससे बच्चे चोटिल हो सकते थे साथ ही सांसद खेल महोत्सव के दौरान लाल बाग मैदान में नेताजी के इंतजार में बच्चे गर्मी से परेशान होते नजर आए एवं लालबाग मैदान में एक बच्ची बेहोश होकर भी अचेत हो गई थी।

Related Articles

Back to top button